For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: विकास कंडोला के सुपर 10 से हरियाणा ने पटना को लगातार तीसरी बार हराया

जयपुर: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 106वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 39-34 से हरा दिया। पटना पाइरेट्स की टीम ने इस सीजन में अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा और हरियाणा स्टीलर्स के हाथों हार का सामना किया। वहीं हरियाणा के लिए एक बार फिर विकास कंडोला ने जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। पटना पाइरेटस के खिलाफ विकास कंडोला ने इस सीजन का अपना 8वां सुपर-10 लगाया और इस मैच में 13 प्वाइंट लिए। इस जीत के साथ हरियाणा स्टीलर्स के 59 अंक हो गए हैं और वो अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

हरियाणा के लिए प्रशांत कुमार राय और विकास कंडोला ने शानदार शुरुआत दिलाई। मैच के पांचवें मिनट में सुनील ने बेहतरीन टैकल से अंक लेकर हरियाणा को दो अंकों की बढ़त दिला दी और उसका स्कोर 5-3 हो गया।
कंडोला ने इसके बाद नौवें मिनट में पटना को ऑल आउट कर हरियाणा को और आगे कर दिया। हरियाणा के पास अब 11-7 की बढ़त थी। हाफ टाइम से पहले प्रशांत ने कई अहम रेड प्वाइंट हासिल किए, जिससे हरियाणा स्टीलर्स की टीम हाफ टाइम तक 17-15 से आगे थी।

हॉफ टाइम के बाद पटना पाइरेट्स ने कई रेड प्वाइंट के जरिए शानदार वापसी की और 21वें मिनट तक उसने स्कोर 17-17 से बराबरी पर ला दिया। कुलदीप सिंह ने अगले मिनट में हालांकि एक बार फिर से हरियाणा स्टीलर्स को आगे कर दिया।
इसके दो मिनट बाद ही कंडोला ने रेड पर दो अंक लेकर हरियाणा को चार अंकों की बढ़त दिला दी और उसका स्कोर 21-17 हो गया। कंडोला ने अपने अगले रेड पर भी अंक लेकर हरियाणा की बढ़त को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। हरियाणा स्टीलर्स ने 27वें मिनट में छह अंकों की बढ़त ले ली और उसने अपना स्कोर 27-21 तक पहुंचा दिया।
कंडोला और विनय ने इसके बाद अहम रेड प्वाइंट हासिल करके हरियाणा स्टीलर्स को 39-34 से जीत दिला दी। बता दें कि यह हरियाणा स्टीलर्स की इस सीजन में पटना पाइरेटस के खिलाफ लगातार तीसरी जीत है।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 6:21 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+