For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : विकास ने किया शानदार प्रदर्शन, हरियाणा ने यू मुंबा को 30-27

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 49वें मुकाबले में विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को 30-27 से हराया। मैच के ढाई मिनट में ही डू ऑर डाई रेड आई, जिसमें अर्जुन डेसवाल ने 2 अंक निकाल, मुंबई को लीड में ला दिया। 17वें मिनट मुंबई को ऑलआउट कर हरियाणा ने मजबूत लीड बना ली। पहले हाफ की समाप्ति हरियाणा ने 16-8 की दोगुनी लीड के साथ की।

दूसरे हाफ में यू मुंबा ने बेहतरीन वापसी की और हरियाणा के ऊपर दबाव बनाया। स्टीलर्स ने भी कुछ गलतियां की, जिसका फायदा मुंबई ने अच्छे से उठाया। उनके पास हरियाणा को ऑलआउट करने का सुनहरा मौका था, लेकिन हरियाणा की टीम ने न सिर्फ दो बार खुद को बचाया, बल्कि दो सुपर टैकल भी किए। इससे उन्होंने अपनी बढ़त में भी इजाफा किया। मुंबई ने आखिरकार मैच के 36वें मिनट में हरियाणा को ऑलआउट किया और दोनों के अंतर को काफी कम किया। अंत में हरियाणा स्टीलर्स ने रोमांचक जीत दर्ज की और मुंबई को सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ा।

हरियाणा की यह पांचवीं जीत है और वो अंक तालिका में 26 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी तरफ यू मुंबा को एक अंक मिला और वो 24 अंकों के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। हरियाणा के लिए विकास कंडोला ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 9 पॉइंट हासिल किए। यू मुंबा का अगला मैच 23 अगस्त को घरेलू टीम तमिल थलाइवाज के खिलाफ होगा, तो हरियाणा स्टीलर्स का अगला मैच 26 अगस्त को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली में होगा।

हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर:
आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

यू मंबा:
रेडर:
अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 9:24 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+