For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : हरियाणा को हराकर पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी बंगाल वॉरियर्स टीम

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 60वां मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और बंगाल वाॅरियर्स के बीच होने जा रहा है। दर्शकों को कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है क्योंकि बंगाल टीम हरियाणा को हराकर पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी। दरअसल, ये दोनों टीमें पिछले सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ एक ही बार आमने-सामने हुई थी, जिसमें कि हरियाणा ने 35-33 से मुकाबला जीता था। अब बंगाल इस हार का बदलना लेने के इरादे में मैदान पर उतरेगा।

अंकतालिका पर नजर डालें, तो बंगाल 11 में से 6 मैच जीतकर 33 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं हरियाणा ने 9 में से 4 मुकाबले गंवाए हैं और ये टीम 26 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। मैच का प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी। बंगाल की टीम में मनिंदर सिंह, के. प्रपंजन, बलदेव सिंह और रिंकू नरवाल, जबकि हरियाणा की टीम में विकास कंडोला, नवीन और सुनील के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

हरियाणा ने अपने पिछले मैच में यू-मुम्बा को हराया था। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। टीम के अब अपने अगले मैच में भी जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी। हरियाणा स्टीलर्स के डिफेंडर रवि कुमार ने कहा कि टीम ने पिछले मैच में अपनी रणनीतियों को सही तरीके से लागू किया था। उन्होंने कहा, "यू-मुम्बा के खिलाफ अपनी रणनीतियों को सही तरीके से लागू किया। कोच ने हमसे जैसा करने को कहा था हमने वैसा ही किया। यू-मुम्बा के खिलाफ हमारा ध्यान अपने डिफेंस पर था। मैच से पहले हमने अपनी स्किल्स में सुधार करने के लिए काफी अभ्यास किया था।"

रवि ने कहा, "इसके अलावा हमने यू-मुम्बा के प्रत्येक रेडर को रोकने पर काम किया था। इसके बावजूद यह एक कड़ा मुकाबला था और इस जीत के बाद हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। हमारा मानना है कि हम आगे भी ऐसे मुकाबले जीत सकते हैं।"

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
बंगाल वॉरियर्स:

रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर:
आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 11:31 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+