Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरियाणा पर जीत हासिल करना चाहेगा पुनेरी, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 71वें मैच मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच जंग देखने को मिलेगी। पुनेरी हर हाल में जीत चाहेगा क्योंकि सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक ठीक नहीं जा रहा। पुनेरी अभी भी अंक तालिका में 25 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। उन्होने 11 मैचों में से 6 हारे है। ऐसे में पुनेरी की नजर जीत के साथ अंक तालिका में सुधान लाने पर रहेगी। वहीं हरियाणा की बात करें तो वह 11 में से 7 मैच जीतकर 36 प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। मुकाबला श्री कांतीरावा स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे शुरू होगा।

हालांकि, पुनेरी के लिए मैच जीतना आसान नहीं रहने वाला, क्योंकि हरियाणा अपने आखिरी तीनों मैच जीती है। ऐसे में उसकी नजर पुनेरी को हराकर जीत का चाैका लगाने पर होंगी। हरियाणा ने पिछले तीन मैचों में यू-मुम्बा, बंगाल वॉरियर्स और गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। हरियाणा स्टीलर्स को हालांकि पुनेरी पल्टन के नितिन तोमर और मंजीत से सतर्क रहना होगा। नितिन और मंजीत ने पिछले मैच में तेलुगू टाइटंस के खिलाफ मिली 34-27 की जीत में अहम योगदान दिया था। पुनेरी की टीम में मंजीत और सुरजीत से सभी को उम्मीदें होंगी, जबकि हरियाणा की टीम में विकास कंडोला 76 और विनय 46 रेड अंक अपने नाम कर चुके हैं।

हरियाणा के रेडर प्रशांत कुमार राय ने बताया है कि तीन दिन के आराम के बाद खिलाड़ी अब अगले मैच को लेकर बेहद उत्सुक हैं। प्रशांत ने कहा, "हमने लगातार तीन मैच जीते हैं और इससे प्रत्येक खिलाड़ी का आत्मविश्चवास काफी बढ़ा हुआ है। बेंगलुरु मेरा घरेलू मैदान है और मैं अगले मैच को लेकर उत्साहित हूं। पिछले मैच के बाद से हमें तीन दिन का आराम मिला था और अब खिलाड़ी फिट हैं। अब हम पुणेरी पल्टन के खिलाफ रणनीति बनाएंगे।"

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पुनेरी पल्टन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, मंजीत, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, नवीन, प्रशांत कुमार राय, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, कुलदीप सिंह, प्रवीण।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।"

Story first published: Monday, September 2, 2019, 11:26 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+