Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरियाणा का मुकाबला तेलुगू से, जानें किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 121वां मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और तेलुगू टाइटंस के बीच होने वाला है। हरियाण की टीम तेलुगू के खिलाफ अपना आखिरी घरेलू लेग मैच खेलेगी। हरियाणा स्टीलर्स और तेलुगू टाइटंस के बीच यह मैच पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हरियाणा स्टीलर्स की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, जबकि तेलुगू टाइटंस की टीम प्लेऑफ के दौर से बाहर हो चुकी है।

हरियाणा स्टीलर्स ने 20 मैचों में 12 जीत के साथ 65 अंक हासिल किए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं तेलुगू टाइटंस को 19 मैचों में 5 जीत मिली है और टीम 40 अंकों के साथ अंक तालिका में 11वें नंबर पर मौजूद है। इस मैच में दो रेडर्स की जंग देखने को मिलेगी। तेलुगू टाइटंस के स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई और हरियाणा स्टीलर्स के विकास कंडोला के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सिद्धार्थ ने 19 मैचों में 180 अंक हासिल किए हैं, जबकि विकास ने 17 मैचों में 163 अंक बनाए हैं।

विकास कंडोला के नेतृत्व में हरियाणा स्टीलर्स लीग में शानदार फॉर्म में कर रही है। रेडर प्रशांत कुमार राय और विनय भी, जरूरत पड़ने पर विकास का अच्छा साथ निभा रहे हैं। प्रशांत ने पिछले मैच में सुपर-10 लगाते हुए 17 प्वाइंटस हासिल किए थे।

प्रशांत ने कहा, हम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और तेलुगू टाइटंस के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल है। टीम हालांकि तेलुगू से मिलने वाली चुनौती को लेकर सतर्क है और हम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेंगे। बेशक मैच हमारे घरेलू मैट पर खेले जा रहे हैं, लेकिन हमने यहां अब तक केवल एक ही मैच जीता है। इसलिए तेलुगू टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है और हम इस मैच से वापसी करना चाहते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

तेलुगू टाइटंस-
रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं, सूरज देसाईं।
डिफेंडर: आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, विशाल भारद्वाज।
ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।"

Story first published: Friday, October 4, 2019, 13:35 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+