नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 107वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 43-34 से हराया। यह अपने होम लेग में जयपुर पिंक पैंथर्स ने आज पहली जीत दर्ज की। इस हार के साथ पुनेरी की प्लेऑफ में शामिल होने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि जयपुर ने सातवें स्थान पर जगह बनाते हुए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।
जयपुर ने शुरुआत में ही पुनेरी पलटन के ऊपर बढ़त बना ली। दीपक हूडा और अमित हूडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। 9 मिनट के बाद ही पैंथर्स ने पलटन को ऑल आउट कर दिया। उन्होंने अपनी बढ़त लगातार बनाए रखी। हाफ टाइम तक स्कोर 20-13 से जयपुर के पक्ष में रहा। पहले हाफ में पैंथर्स के लिए कप्तान दीपक हूडा ने 6 और पुनेरी पलटन के लिए मनजीत ने 5 प्वॉइंट लिए।
दूसरे हाफ में 6 मिनट बाद पुनेरी पलटन ने पैंथर्स को ऑल आउट कर शानदार वापसी की। यहां से दोनों टीमों के बीच स्कोर का अंतर सिर्फ 2 प्वॉइंट का रह गया। हालांकि जयपुर ने अपनी बढ़त किसी तरह बनाए रखी। 34वें मिनट तक स्कोर 31-25 से पिंक पैंथर्स के पक्ष में था। 35वें मिनट में जयपुर ने पुणे को ऑल आउट कर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली। दीपक हूडा और दीपक नरवाल ने जयपुर के लिए सुपर 10 लगाया। दीपक हूडा ने 12 और दीपक नरवाल ने 11 अंक लिए। डिफेंस में जयपुर के लिए संदीप ढुल ने 4 प्वॉइंट लिए। पुनेरी के लिए पंकज मोहिते ने सुपर 10 लगाते हुए 13 अंक लिए।
पुनेरी पल्टन-
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
जयपुर पिंक पैंथर्स-
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।