Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : यू मुंबा को मिली पहली हार, पिंक पैंथर्स ने 19 प्वॉइंट से दी पटखनी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के पांचवें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने यू मुंबा को 19 प्वॉइंट से पटखनी दी। मुंबा की यह इस लीग में पहली हार है। वहीं पिंक पैंथर्स ने एकतरफा मुकाबला रखते हुए पहली जीत हासिल की। यु मुंबा ने टॉस जीतकर कोर्ट का चुनाव किया था। पिंक पैंथर्स ने पहले हाॅफ में ही मुंबा के रेडरों पर लगाम कसना शुरू कर दी।

पैंथर्स ने पहले हाॅफ में 22 अंक बटोर लिए थे जबकि मुंबा 9 अंक ही बटोर सका। वहीं दूसरे हाफ में मुंबा के रेडर्स ने कुछ फुर्ती दिखाने की कोशिश की लेकिन पैंथर्स के खिलाड़ी जीत के इरादे लेकर फिर भारी पड़ते दिखे। दूसरे हाफ में मुंबा ने 14 तो पैंथर्स ने 20 अंक जुटाए। बता दें कि यूं मुंबा ने अपने पहले मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराया था।

इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 25 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स, छह ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 18 रेड प्वाइंट्स, पांच टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और शून्य एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। पिंक पैंथर्स की तरफ से दीपक हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि अमित हुड्डा कुमार सात टैकल में पांच अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, यू मुंबा की तरफ से अभिषेक सिंह ने 13 रेड में सात प्वाइंट्स हासिल किए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
यू मुंबा -फजल अत्राचारी,धर्मराजन चेरालाथन, अभिषेक सिंग , सिद्धार्थ देसाई, विनोद कुमार, अबोफाज़ल मगहसोदलोमाहली, आर श्रीराम, रोहित बालीयान, हादी ताजिक, आदिनाथ गावली, ई सुभाष, सुरिंदर सिंग , शिव ओम, गौरव कुमार, मोहित बल्याण, अनिल, अर्जुन देशवाल, दर्शन काडिया, राजगुरु सुब्रमण्यम

जयपुर पिंक पैंथर्स - अनुप कुमार, दीपक निवास हुड्डा, संदीप धुल, मोहित चिल्लर , के सेल्वमनी, बाजीराव होडगे, यंग चांग को, डेविड मोसम्बायी, गंगाधारी मल्लेश, सुनील सिद्धगवली, आनंद पाटिल, शिव रामकृष्ण, बृजेंद्र चौधरी, लोकेश कौशिक, अजीत सिंह, संतापनसेल्वम, एन शिव रामकृष्ण, नितिन रावल

Story first published: Monday, July 22, 2019, 23:19 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+