प्रो कबड्डी लीग 2019 : पुनेरी पलटन पड़ सकती है जयपुर पर भारी, जानिए दोनों टीमों का इतिहास
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 में 15 अगस्त के दिन सिर्फ एक ही मुकाबला खेला जाना है जो जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पल्टन के बीच देखने को मिलेगा। मुकाबला अहमदाबाद के एका एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। जयपुर 5 में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है तो वहीं पुनेरी पलटन 6 में से 4 मैच गंवाकर 12वें स्थान पर खड़ी है। इस सीजन में भले ही पुनेरी कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन वो इस मुकाबले में जयपुर पर भारी पड़ सकती है।
दोनों टीमों के बीच अभी तक लीग के इतिहास में 5 बार आमना-सामना हुआ है, जिसने पुनेरी ने 3 बार बाजी मारी है तो जयपुर एक ही मैच जीत सकता। एक मैड ड्रा रहा। ऐसे में अब देखना यह बाकी है कि क्या पुनेरी पलटन फिर अपना दबदवा जयपुर पर कायम रख सकती है या नहीं। पुनेरी की ओर से नितिन तोमर, दर्शन कादियान, पवन कुमार, गिरीश एर्नाक और सुरजीत सिंह कभी भी मैच का पासा पलट सकते हैं। वहीं जयपुर की ओर से नीलेश सालुंके, अजिंक्य पंवार, दीपक नरवाल और दीपक हुड्डा से फैंस को खासा उम्मीदें होंगी।
पुणेरी पल्टन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
जयपुर पिंक पैंथर्स:
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
