For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Pro Kabaddi League 2019: Jaipur Pink Panthers Vs UP Yoddha | Match Preview |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 में सोमवार को दर्शकों को जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मैच शाम साढ़े सात बजे श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति की बात करें तो इस वक्त जयपुर की टीम 15 मैचों में 7 जीत के साथ छठे स्थान पर है। उनका एक मैट टाई रहा जबति सात में हार मिली है। वहीं यूपी योद्धा की टीम ने 14 मैच खेले हैं और उसने इन मैचों में सात में जीत, पांच में हार और दो मैच टाई रहे हैं।

अगर दोनों टीमों के आपसी मैचों के नतीजे देंखें तो सामने आता है कि टक्कर जोरदार होने वाली है क्योंकि दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ जीत के लिए पूरा जो लगाती हैं। कबड्डी लीग के इतिहास में दोनों का 4 बार आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 जीत हासिल की। यानी कि मैच परिणाम बराबर रहा। जयपुर के दीपक निवास हुड्डा 99, जबकि यूपी के श्रीकांत जाधव 78 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं जयपुर की ओर से संदीप कुमार धुल 54 और यूपी की तरफ से सुमित 48 टैकल अंक जुटा चुके हैं। फैंस को इनसे खासा उम्मीदें होंगी

जयपुर पिंक पैंथर्स-
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

यूपी योद्धा-
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्र सचिन कुमार।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 11:50 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+