गुजरात और जयपुर का मैच ड्रा पर समाप्त, जानें अंक तालिका में कहां पर हैं दोनों टीमें

नई दिल्ली। जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच हुआ प्रो कबड्डी लीग 2019 का 100वां मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ। मुकाबला 28-28 पर समाप्ता हुआ। जयपुर को 6 रेड प्वाइंट्स, 20 टैकल प्वाइंट्स 6 और 2 ऑलआउट प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात को 9 रेड प्वाइंट्स, 15 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वही जयपुर की टीम अंक तालिका में 17 मैचों के साथ अंक तालिका में 7वें पायदान पर है, जबकि गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स 10वें पायदान पर।

जयपुर के लिए डिफेंडर विशाल ने 9 प्वॉइंट लिए, जबकि गुजरात के लिए सचिन ने 5 प्वॉइंट लिए। शुरुआत में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। हाफ टाइम तक जयपुर ने 15 अंक लेते हुए 45 की बढ़त बना ली। शुरूआती मिनटों में मैच बराबरी पर रहा। 10वें मिनट तक भी स्कोर 6-6 से बराबर रहा। दोनों टीमें ज्यादा रिस्क नहीं ले रही थीं और डू और डाई रेड पर ही खेल रही थीं। हालांकि इसके बाद दीपक हूडा ने एक रेड में 2 प्वॉइंट लाकर जयपुर को बढ़त दिला दी। 14वें मिनट में पिंक पैंथर्स ने गुजरात को ऑल आउट कर दिया और 12-6 के स्कोर के साथ 6 प्वॉइंट की बढ़त ले ली। हाफ टाइम तक स्कोर 15-10 से जयपुर पिंक पैंथर्स के पक्ष में रहा।

इसके बाद दूसरे हाफ में जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपनी बढ़त लगातार बरकरार रखी लेकिन 27वें मिनट में गुजरात ने जयपुर को ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही जयपुर की बढ़त सिर्फ 2 प्वॉइंट की रह गई। 30वें मिनट में गुजरात ने शानदार वापसी करते हुए 21-21 से स्कोर को बराबर कर लिया। दूसरे हाफ में दीपक हूडा बिल्कुल भी नहीं चले और इसी वजह से गुजरात ने वापसी कर ली। 38वें मिनट तक स्कोर 26-26 से बराबर था। जयपुर ने आखिरी के कुछ मिनटों में 3 सुपर टैकल किए और इसी वजह से गुजरात की टीम बढ़त नहीं ले पाई।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:
रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, गुरविंदर सिंह, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

जयपुर पिंक पैंथर्स :
रेडर : लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर : संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर : नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 21:49 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+