Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019: बेंगलुरु बुल्स को 18 अंकों से हराकर गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने किया सीजन का आगाज

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन का तीसरा मुकाबला गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच गाचीबावली इंडौर स्टेडियम, हैदराबाद में देखने को मिला। बेंगलुरु की टीम का यह इस सीजन में लगातार मैच था तो वहीं गुजरात की टीम ने सीजन 2019 में अपना पहला मुकाबला खेला है। अपने पहले मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 42-24 अंकों के अंतर से हराकर पिछले साल के फाइनल की हार का बदला ले लिया है। इसी के साथ अपना मैच जीत चुकी बुल्स को सीजन की पहली हार 18 प्वाइंट्स से मिली है।

बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के दूसरे मैच में शनिवार को तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-32 से हराया था। इस मैच में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने टॉस जीता और पहली रेड करने की जिम्मेदारी बेंगलुरु बुल्स को दी गई। मैच के दूसरे ही मिनट में फॉर्च्यून जायंट्स के सचिन ने सीजन का पहला अंक रेड से प्राप्त किया जिसको तुरंत ही बुल्स ने रिव्यू किया लेकिन यहां पर उसको अपना रिव्यू गंवाना पड़ा।

बुल्स ने अपना खाता मैच के छठे मिनट में खोला। मैच में बुल्स की टीम शुरुआत से ही काफी दबाव में नजर आई। बुल्स मैच के 13वें मिनट में ऑलआउट भी हो गई। यहां से गुजरात ने लीड बनानी शुरू की और बेंगलुरु पिछड़ता गया। पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 21-10 से लीड बना ली।

इस मैच में फॉर्च्यून जायंट्स का डिफेंस भी दमदार बना रहा। पवन सहरावत जैसे स्टार बुल्स को भी गुजरात की टीम ने लगातार मुश्किलों में डाले रखा। इसके बावजूद दूसरे हाफ के सातवें मिनट में पवन शेहरावत ने ही टीम की वापसी कराने की भरसक कोशिश की और एक ही रेड में 4 अंक जुटा लिए। यहां से मुकाबला रोमांचक बनाया जा सकता था लेकिन मैच के 34वें मिनट सोनू ने सुपर रेड डालकर अपनी टीम के लिए सीजन की शुरुआत जीत से करने का रास्ता तैयार कर दिया। यहां से फॉर्च्यून जायंट्स आगे ही बढ़ता गया और अंत में बेंगलुरु की टीम पर गुजरात पूरे 18 अंकों से भारी पड़ा।

इस मैच में दोनों टीमों की शुरुआती सेवन इस प्रकार रही-

बेंगलुरु बुल्स: सुमित सिंह, आशीष सांगवान, महेन्द्र सिंह, रोहित कुमार (c), पवन सेहरावत, सौरभ नांदल, अमित श्योराण

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स: सचिन, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, मोर जी बी, रोहित गुलिया, अंकित, सुमित

Story first published: Sunday, July 21, 2019, 20:44 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+