For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: तेलुगू टाइटंस के सामने दमदार बेंगुलरु बुल्स की चुनौती

नई दिल्ली: प्रो कब्ड्डी लीग के सीजन 7 में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स का मुकाबला तेलुगु टाइटंस से होने जा रहा है। यह मैच लीग का 31वां मुकाबला होगा और 8 अगस्त को पटना के पाटलीपुत्र इंडोर कॉमपलेक्स में खेला जाएगा।

अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर तेलुगू की टीम को अभी भी प्रतियोगिता में पहली जीत की तलाश है। लगातार चार हार के बाद यह टीम पिछले मैच में जीत के काफी करीब आ गई थी लेकिन यूपी योद्धा की टीम यह मैच टाई करवाने में सफल रही।

ऐसे में टीम के कप्तान अबोजर मिघानी पटना में अपने पहले मैच के दौरान चाहेंगे कि चीजें टीम के पक्ष में आए। सिद्धार्थ देसाई ( 5 गेम में 25 सफल रेड) और उनके भाई सूरज देसाई ( 3 गेम में 16 सफल रेड) टीम के स्टार रेडर रहे हैं। इन दोनों के ऊपर एक बार फिर टीम की पहली जीत की जिम्मेदारी होगी।

जबकि बेंगलुरु बुल्स की टीम ने प्रतियोगिता में अच्छा किया है। उन्होंने चार लीग में तीन मैच जीते हैं। पिछले मैच में उन्होंने दमदार खेल दिखाने वाले बंगाल वारियर्स के खिलाफ 1 अंक से जीत दर्ज की थी। टीम के स्टार रेडर पवन सहरावत की फॉर्म वापसी हो चुकी है जो टीम के प्लस प्वाइंट है।

सहरावत अब तक 45 सफल रेड लगा चुके हैं और अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। जबकि कप्तान रोहित कुमार और सुमित सिंह ने भी अच्छा काम किया है। महेंद्र सिंह के नाम 4 गेम में 9 टैकल अंक हैं। अमित शेरॉन के नाम इतने ही गेम में 8 टैकल अंक है। ये दोनों बुल्स के लिए सबसे प्रभावशाली डिफेंडर्स रहे हैं।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

तेलुगु टाइटन्स: सिद्धार्थ देसाई (आर), सूरज देसाई (आर), रजनीश (आर), अबोजर मिघानी (डी), विशाल भारद्वाज (डी), सी अरुण (डी), फरार मिलगार्डन (ऑल-राउंडर)।

बेंगलुरु बुल्स: रोहित कुमार (आर), पवन सेहरावत (आर) सुमित सिंह (आर), महेंद्र सिंह (डी), अमित श्योराण (डी), संजय श्रेष्ठ (ऑलराउंडर), आशीष कुमार (ऑल-राउंडर)।

Story first published: Thursday, August 8, 2019, 10:51 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+