नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में पुणेरी पल्टन का मुकाबला दबंग दिल्ली से होने जा रहा है। यह मैच एका एरिना ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद में खेला जाएगा। 10 अगस्त में होने वाला यह मैच शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।
अभी तक ये दोनों टीमें 14 बार एक दूसरे के खिलाफ मैच खेली हैं जिसमें पलटन को 8 मैचों में जीत मिली है और 5 में दिल्ली ने बाजी मारी है। हालांकि पलटन की टीम को उनके पहले तीन मैचों में लगातार तीन हार झेलनी पड़ी है लेकिन उन्होंने बाद के दो मैचों में जीत दर्ज करके अपनी लय को फिर से वापस पा लिया है।
इस मैच में सबकी नजरें बर्थडे ब्वॉय और पल्टन के कप्तान सुरजीत सिंह पर होंगी जिन्होंने अभी तक ठोस खेल दिखाया है। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच जो हुआ था उसका नतीजा दिल्ली की पक्ष में 35-24 रहा था।
Jis ‘Sur’ mein goonjti hai ‘jeet’ ki pukaar!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) August 10, 2019
Here’s wishing the stalwart of Indian kabaddi and @PuneriPaltan defender Surjeet Singh all the good luck on his special day! #HappyBirthdaySurjeet pic.twitter.com/heeuviz5NH
इस सीजन में दिल्ली की टीम अपना पहला मैच गुजरात फॉर्च्युनजाएंट्स के हाथों हार चुकी है लेकिन उसके बाद उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराकर अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पा लिया। जोगिंदर ने डिफेंस में अब भी शानदार खेल दिखाते हुए 5 मैचों में 11 अंक जुटाए हैं। ईरानी खिलाड़ी सैईद गप्फारी, विशाल माने और रविंद्र पहल ने भी अभी तक दिल्ली की ओर से मजबूत खेल दिखाया है।
पलटन की टीम के लिए पवन कुमार 23 रेड के साथ टॉप रेडर रहे हैं। उनको पंकज मोहिते के रूप में अच्छा सपोर्ट मिलना शुरू हो चुका है।