For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: 38वें मैच में आमने-सामने होंगे बंगाल वारियर्स और तेलुगू टाइटंस

नई दिल्ली: बंगाल वॉरियर्स और तेलुगू टाइटन्स के बीच प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 के मैच नंबर 38 में सोमवार (12 अगस्त) को मुकाबला होगा। यह अहमदाबाद के ईकेए एरिना में खेला जाएगा।

बंगाल वारियर्स ने अपने अंतिम मुकाबले में यू मुंबा को बाहर कर दिया और इस परिणाम के साथ उनकी पांच में से तीन जीत हो चुकी हैं। मनिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम तालिका में आगे बढ़ने के लिए एक और जीत दर्ज करना चाहेगी। मनिंदर ने अब तक 45 रेड अंक दर्ज किए हैं और टीम को उम्मीद है कि वह कप्तान के रूप में सामने से अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

कुल मिलाकर, बंगाल ने अब तक 105 रेड अंक हासिल किए हैं, जिसमें रेडर के. प्रपंजन (5 मैचों में 30 रेड अंक) और हरफनमौला खिलाड़ी एस्माईल नबीबख्श ने (5 मैचों में 27 रेड अंक) अपने कप्तान को सपोर्ट किया हैं। उन्होंने डिफेंडर बलदेव सिंह (5 गेम में 21 टैकल पॉइंट), रिंकू नरवाल (5 गेम में 12 टैकल पॉइंट) और जीवन कुमार (5 गेम में 9 टैकल पॉइंट) के साथ 53 टैकल पॉइंट बनाए हैं।

तालिका में सबसे नीचे रहने वाले, तेलुगू टाइटन्स इस सीजन में अब तक पांच हार चुके हैं। कप्तान अबोजर मिघानी की अगुवाई वाली टाइटंस ने अपना पिछला मुकाबला बेंगलुरु बुल्स से भारी अंतर से गंवा दिया था। हालांकि रविवार को हुए मैच में इस टीम ने गुजरात की टीम को हराकर सीजन की पहली जीत का स्वाद चख लिया है और वह सोमवार को इस जीत को अपने लिए नए अभियान के तौर पर देखने की कोशिश करेगी।

टीम के रेडिंग विभाग में निरंतरता की कमी है। उनके शीर्ष रेडर सिद्धार्थ देसाई (6 खेलों में 39 रेड अंक), उनके भाई सूरज देसाई (4 खेलों से 22 रेड अंक) और रजनीश (3 खेल में 11 रेड अंक) अपनी टीम के लिए एक जीत सुनिश्चित करने में अब तक एक मैच को छोड़कर विफल रहे हैं।

सिद्धार्थ, जो लीग के शुरुआती चरणों में बहुत प्रभावी दिखते थे, अंततः अंतिम सीजन वाली फॉर्म में वापसी करते हुए नजर आने लगे हैं। हालाँकि, डिफेंडर्स विशाल भारद्वाज (6 गेम में 17 टैकल पॉइंट) उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाए हैं, ऐसे में टाइटन्स के डिफेंस को मजबूत करने के लिए कप्तान मिगानी (6 गेम में 9 टैकल पॉइंट) फॉर्म खोज रहे हैं।

यह मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

बंगाल वॉरियर्स: मनिंदर सिंह (आर), के प्रपंजन (आर), मोहम्मद तागी (आर), बलदेव सिंह (डी), रिंकू नरवाल (डी), जीव कुमार (डी), एस्माबिल नबीबक्श (ऑल-राउंडर)।

तेलुगू टाइटन्स: सिद्धार्थ देसाई (आर), सूरज देसाई (आर), रजनीश (आर), अबोजर मिघानी (डी), विशाल भारद्वाज (डी), सी अरुण (डी), फरार मिलगार्डन (ऑल-राउंडर)।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 11:41 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+