PKL 2019, Preview: यूपी योद्धा के खिलाफ जीत की लय पकड़ने उतरेंगे बेंगलुरु बुल्स

नई दिल्ली: यूपी योद्धा की टीम अहमदाबाद में ट्रांसस्टेडिया के ईका एरिना में सोमवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 के 39वें मैच में गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अब तक छह मैचों में केवल एक जीत के साथ, यूपी योद्धा की टीम अंक तालिका के निचले भाग में विराजमान है। उन्हें अपने अंतिम मुकाबले में पटना पाइरेट्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। यूपी की टीम को तीन हार के साथ दो टाई मिले हैं जो तेलुगु टाइटन्स और तमिल थलाइवास के खिलाफ थे।

यूपी की टीम अपने अभियान के शुरुआती मुकाबले से ही रंग से उतरी हुई नजर आ रही है, लेकिन टीम में सीनियर रेडर रिशांक देवाडिगा (4 गेम में 7 रेडर पॉइंट) को शामिल करने के साथ, उन्होंने एक टीम के रूप में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। यूपी योध्दा ने एक टीम के रूप में खेलना शुरू किया और अपने सुधरे हुए खेल से सभी को प्रभावित किया। लेकिन, उनकी गति पर पटना पाइरेट्स ने ब्रेक लगा दिए।

यूपी का अटैक स्टार रेडर मोनू गोयत (6 गेम में 22 रेड पॉइंट) पर निर्भर करता है, जो धीरे-धीरे साथी रेडर श्रीकांत जाधव (6 गेम में 13 रेड पॉइंट) और देवाडिगा के साथ अपने फॉर्म में आते जा रहे हैं।

इस बीच डिफेंस में सुमित (6 गेम में 17 टैकल पॉइंट) और नितेश कुमार (6 गेम में 13 पॉइंट) भी अभी तक अटैक की तरह ही टॉप फॉर्म में आने बाकी हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि ये लोग हर गेम के साथ बेहतर हो रहे हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने अपनी तीसरी सीधी जीत दर्ज की, उन्होंने तेलुगु टाइटंस को 47-26 से हराया। डिफेंडिंग चैंपियन ने टूर्नामेंट में पांच में चार जीत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि रोहित कुमार के नेतृत्व वाली टीम के विजयी रथ पर रविवार को हरियाणा स्टीलर्स ने ब्रेक लगाकर रोक गया। इसके बावजूद बुल्स अपनी जीत की लय को एक बार फिर से पकड़ना चाहेंगे।

बुल्स के पवन सेहरावत ने प्रेरित किया है, जिन्होंने विपक्षी रक्षापंक्ति में अपना कहर बरपाते हुए, अब तक 74 रेड अंक हासिल किए हैं। इस बीच, कप्तान रोहित कुमार (5 मैचों में 17 अंक) और सुमित सिंह (4 मैचों में 8 अंक) को निराशा हाथ लगी है। हालांकि, लगता है कि कप्तान ने अंतिम गेम में 8 अंकों के साथ अपना जादुई टच फिर से पाया है।

टीम के डिफेंडरों में महेंद्र सिंह (5 मैचों में 19 टैकल पॉइंट्स), अमित श्योराण (5 गेम में 11 टैकल पॉइंट्स) और सौरभ नांदल (4 गेम्स में 8 पॉइंट्स) जैसे नाम हैं, जो बुल्स के लिए सबसे प्रभावी तिकड़ी रही है।

बेंगलुरु बुल्स: रोहित कुमार (आर), पवन सेहरावत (आर), विजय कुमार (डी), महेंद्र सिंह (डी), अमित श्योराण (डी), सौरभ नांदल (डी), मोहम्मद सेहरावत (डी)।

यूपी योध्दा: मोनू गोयत (आर), रिशांक देवाडिगा (आर), श्रीकांत जाधव (आर), सुरेंद्र सिंह (डी), सुमित (डी), नितेश कुमार (डी), सचिन कुमार (ऑलराउंडर)।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 12:06 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+