PKL 2019: थलाइवाज ने किया जीत से आगाज, टाइटंस को मिली लगातार दूसरी हार
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन का चौथा मैच तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच हुआ। इस मैच में तमिल थलाइवाज ने तेलुगु टाइटंस को 39-26 से मात देकर जीत के साथ 2019 सीजन का आगाज किया है। यह तमिल की टीम का जहां पहला मैच था तो वहीं तेलुगु की टीम का दूसरा मैच था। साथ ही यह टाइटंस की सीजन में लगातार दूसरी हार भी है। इससे पहले यह टीम यू मुंबा के खिलाफ 6 अंकों से मैच हार गई थी।
इस जीत के हीरो रहे राहुल चौधरी और मंजीत जिन्होंने क्रमशः 12 और 6 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन करके थलाइवाज की पहली जीत सुनिश्चित की। तेलगू टाइटन्स राहुल चौधरी की पुरानी टीम रही है उन्होंने शानदार 12 रेड प्वाइंट हासिल करते हुए इस टीम को 13 अंको से शिकस्त देने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मंजीत ने भी शानदार डिफेंस का नजारा दिखाया।
इस मुकाबले में तेलुगु टाइंटस ने टॉस जीतकर अपनी पसंद का कोर्ट चुना। शुरुआती दौर तक मुकाबला कांटे का चला लेकिन मैच के 16वें मिनट में टाइटंस को ऑलआउट का सामना करना पड़ा। यहां से थलाइवाज ने दोगुनी लीड बना ली जो पहले हाफ की समाप्ति तक जारी (20-10) रही।
दूसरे हाफ के पहले 10 मिनट में टाइंटस ने थलाइवाज के मुकाबले अधिक तेजी दिखाई। इसके बाद जीत के हीरो राहुल चौधरी ने 36वें मिनट में अपना सुपर-10 पूरा किया। इसी बीच टाइंटस को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा और सीजन की दूसरी हार 13 अंकों से उसके खाते में जुड़ गई।
इस मैच में दोनों टीमों की शुरुआती सेवन इस प्रकार रही-
तेलुगु टाइटन्स: अबोजर मिघानी (c), विशाल भारद्वाज, सिद्धार्थ देसाई, फरहाद मिलगार्डन, सी अरुण, रजनीश, कमल सिंह
तमिल थलाइवाज: अजय ठाकुर (C), राहुल चौधरी, शबीर बापू, अजीत, मंजीत छिल्लर, मोहित छिल्लर, रण सिंह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
