PKL 2019, Preview: टाइटंस के खिलाफ जीत की गति बनाए रखना चाहेंगे हरियाणा स्टीलर्स
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 के मैच नंबर 47 में, हरियाणा स्टीलर्स रविवार (18 अगस्त) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने अगले लीग गेम में तेलुगु टाइटन्स का सामना करेंगे।
डोमिनेंट हरियाणा स्टीलर्स तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी जीत की गति को जारी रखना चाहेंगे। हरियाणा स्टीलर्स ने टूर्नामेंट में अपनी जीत की गति को जारी रखा है और यूपी योध्दा पर तीन अंकों की मामूली जीत के साथ अपनी तीसरी जीत हासिल की थी। विकाश खंडोला ने हरियाणा स्टीलर्स के लिए अपने तीसरे सुपर 10 प्रदर्शन के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
हरियाणा स्टीलर्स के अनुभवी डिफेंडर और कप्तान धर्मराज चेरलाथन यूपी के खिलाफ अपनी लय में दिखे। रेडर जोड़ी नवीन (7 खेलों से 36 रेड अंक) और विकाश खंडोला (4 खेलों से 40 रेड अंक) ने हरियाणा की रेडिंग में सुधार किया है। विनय (27 अंक) भी अपना फॉर्म हासिल करते दिख रहे हैं और नवीन और विकाश का अच्छा साथ निभा रहे हैं। वे हर गुजरते खेल के साथ मजबूत हो रहे हैं और टीम प्रबंधन तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ उनसे एक और बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा।
उनके डिफेंडर भी आखिरकार अपने गेम लेवल को ऊपर उठा रहे। डिफेंडर का फार्म में आना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उन्होंने सफल टैकल से सिर्फ 69 अंक बनाए हैं।
तालिका में 11 वें स्थान पर कायम, तेलुगु टाइटन्स हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ पॉजिटिव सोच के साथ उतरना चाहेंगे। उन्होंने अब तक सिर्फ एक जीत हासिल की है, पांच में हार और दो मैचों टाई रहे हैं। कप्तान अबोजर मिघानी की अगुवाई वाले टाइटन्स ने अपने पिछले खेल में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ एक रोमांचक टाई मैच खेला और उससे पहले मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को हराया।
इस टीम के रेडिंग विभाग में दमखम है, लेकिन निरंतरता का अभाव है। उनके शीर्ष रेडर सिद्धार्थ देसाई (8 गेम में 50 रेड पॉइंट), उनके भाई सूरज देसाई (6 गेम से 31 रेड पॉइंट) और रजनीश (3 गेम में 11 रेड पॉइंट) अपनी टीम के लिए जीत सुनिश्चित करने में असफल रहे हैं।
लीग के शुरुआती चरण में अप्रभावी दिखने वाले सिद्धार्थ आखिरकार अपनी फार्म पा चुके हैं। हालांकि, डिफेंडर्स विशाल भारद्वाज (8 मैचों में 28 टैकल पॉइंट) और कप्तान मिगानी (8 गेम में 14 टैकल पॉइंट्स) उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाए हैं, और इन लोगों को अभी तक अपनी फार्म की तलाश है।
हरियाणा स्टीलर्स 7 से शुरू: नवीन (आर), सेल्वमनी के (आर), विकाश खंडोला (आर), परवीन (डी), विकास काले (डी), धर्मराज चेरलाथन (डी), आशीष सांगवान (डी)।
तेलुगु टाइटन्स 7 से शुरू: सिद्धार्थ देसाई (आर), सूरज देसाई (आर), रजनीश (आर), अबोजर मिघानी (डी), विशाल भारद्वाज (डी), सी अरुण (डी), फरार मिलगार्डन (ऑल-राउंडर)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
