For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी 2019: राहुल चौधरी फिर हुए फ्लॉप, तमिल थलाइवाज को मिली एक और हार

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 के मैच नंबर 64 में, बंगाल वॉरियर्स की टीम ने गुरुवार (29 अगस्त) को नई दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में तमिल थलाइवास के खिलाफ मैच खेला। इस मैच में तमिल थलाइवाज का लक्ष्य दिल्ली होम लेग के अपने पहले और आखिरी मैच में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ जीत दर्ज करना था लेकिन ऐसा हो नहीं सका और तमिल की टीम को बंगाल के सामने 26-35 से हार का सामना करना पड़ा।

बंगाल वारियर्स की यह 11 मैचों में छठी जीत है और 39 अंकों के साथ यह टीम दूसरे नंबर पर विराजमान हो गई है। दूसरी तरफ तमिल थलाइवाज अभी भी आठवें स्थान पर हैं और यह उनकी 11 मैचों में छठी हार है। बंगाल को जहां तीन मैचों में हार, और मैचों में टाई का सामना करना पड़ा है तो वहीं तमिल की टीम ने 3 मैच जीते हैं और दो टाई हुए हैं जिसके चलते उसके अंक 25 हो गए हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोचक रहा है दोनों टीमों ने लगातार अंक हासिल किए लेकिन तमिल की टीम को अपने स्टार रेडर राहुल चौधरी की नाकामी भारी पड़ी। चौधरी फिर बुरी तरह फ्लॉप हुए और वो मैच में सिर्फ एक अंक ही हासिल कर पाए। उन्हें बीच में ही सब्स्टिट्यूट कर दिया गया। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिल रहा था। पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक बंगाल की टीम थलाइवाज से केवल 15-14 के अंतर से आगे थी।

पहले हॉफ में के प्रपंजन ने रेडिंग में अच्छा प्रदर्शन किया और तमिल 10वें मिनट में ऑलआउट हो गई। इसी हॉफ में तमिल के कप्तान अजय ठाकुर ने चौथा पॉइंट हासिल करते हुए पीकेएल इतिहास में अपने 800 पॉइंट पूरे किए। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने और उनके दम पर ही पहले हॉफ में तमिल की टीम कांटे का खेल दिखाने में कामयाब साबित हुई।

हालांकि दूसरा हॉफ बंगाल के नाम रहा और मंजीत छिल्लर, अजय ठाकुर और राहुल चौधरी को आउट करके मैच में अपनी पकड़ को काफी मजबूत किया। बंगाल की टीम ने इस हॉफ में भी वारियर्स को आउआउट किया और अंत में वारियर्स ने यह मैच भी 9 अंकों के साथ अपने नाम कर लिया।

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 21:13 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+