For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: फार्च्यूनजायंट्स के खिलाफ अपने होम लेग को शुरू करेगी पुनेरी पलटन

Pro Kabaddi League 2019: Puneri Paltan Vs Gujarat Fortunegiants | Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली, 14 सितंबर: पुनेरी पल्टन अपने पहले होम लेग में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन सात में पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार (14 सितंबर) को खेलने उतरेगी। गुजरात फार्च्यूनजायंट्स वर्तमान में आठवें स्थान पर हैं और एक जीत उन्हें ऊंचे मनोबल के साथ अपने खेल को खेलने की जरूरत है।

पुनेरी पल्टन को अपने पिछले मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसलिए, मेजबान जीत के रास्ते पर लौटने के लिए गुजरात की टीम से पार पाना चाहेंगे।

गुजरात फार्च्यूनजायंट्स

फार्च्यूनजायंट्स का लीग के इस सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। प्रो कबड्डी लीग के विजेता मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में गुजरात को 14 मैचों में आठ हार का सामना करना पड़ा है। फार्च्यूनजायंट्स को अपने पिछले गेम में यूपी योध्दा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इससे पहले, उनका मैच बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ टाई में समाप्त हुआ।

यह टीम कप्तान सुनील और डिफेंडर परवेश भैंसवाल को पुनेरी पल्टन के खिलाफ एक प्रभावी प्रदर्शन के लिए देखना चाहेगी। लीड रेडर सचिन तंवर, जीबी मोर और रोहित गुलिया से भी उम्मीदें होंगी। कोच मनप्रीत को जीत हासिल करने के लिए ठोस योजना के साथ आना होगा। रोहित गुलिया गुजरात के लिए सबसे सफल रेडर रहे हैं, जिन्होंने 14 खेलों में 69 रेड प्वाइंट बनाए। जबकि सचिन 12 मैचों में 64 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने पिछले मैच में सुपर 10 हासिल किया। लेकिन जीबी मोर ने अपना गोल्डन टच खो दिया है। उन्होंने 13 मैचों से रेड में 33 अंक अर्जित किए हैं।

डिफेंस में, टीम सुनील कुमार (14 गेम में 41 टैकल पॉइंट) और परवेश (14 गेम में 31 टैकल पॉइंट) के कंधों पर बहुत निर्भर करती है। रेडर जीबी मोर 13 गेम में 17 टैकल पॉइंट के साथ गुजरात के डिफेंस में तीसरे स्थान पर रहे हैं। बाकी डिफेंडर्स को लीग चरण के दूसरे भाग में एक बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

पुनेरी पल्टन टीम-

पुनेरी पल्टन बंगाल वारियर्स के खिलाफ नजदीकी हार के बाद अंक तालिका में ग्यारहवें स्थान पर खिसक गई। 14 मैचों में, पुनेरी पल्टन ने चार मैचों में जीत हासिल की और आठ में हार का सामना करना पड़ा और उनके दो मैच टाई में समाप्त हुए। कोच अनूप कुमार की यह टीम लीग चरण के पहले भाग में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। ऐसे में वे अपने शुरुआती गेम में विजयी होकर लय हासिल करना चाहेंगे।

इस सीजन में पुणे के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके रेडर, साथ ही डिफेंडर भी लगातार एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। मंजीत, पंकज मोहिते और सुरजीत सिंह को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पुणे के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंजीत, पंकज मोहिते और अमित कुमार हैं, लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है। नितिन तोमर, जिन्होंने सीजन में सिर्फ 7 मैच खेले हैं, उन्होंने 7 मैचों में 32 अंक बटोरे हैं और बेहतर प्रदर्शन करना चाह रहे हैं।

मंजीत ने 14 खेलों में 69 रेड प्वाइंट हासिल किए हैं जबकि मोहित ने 11 गेम से 63 रेड प्वाइंट अपने नाम किए हैं। सुरजीत ने 14 मैचों में 34 टैकल अंक बटोरे हैं जबकि रेडर मंजीत के 14 गेम में 23 टैकल अंक हैं और वह एक अच्छे ऑलराउंडर में बदल रहे हैं। जाधव बालासाहेब और गिरीश एर्नाक को पुनेरी पल्टन के लिए आगामी खेलों में अपने खेल का स्तर बढ़ाना होगा।

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 10:47 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+