For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : पटना ने तोड़ा हार का सिलसिला, तमिल को 51-25 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2019 के 83वें मैच में पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को हराते हुए लगातार मिल रही हार का सिलसिला तोड़ दिया है। पटना ने 51-25 से धमाकेदार जीत दर्ज की। यह पटना की 6 मैचों के बाद पहली जीत रही। वहीं तमिल की यह लगातार 7वीं हार रही। इस मैच में हीरो रहे परदीप नरवाल जिन्होंने 26 अंक बटोरे। इसके अलावा परदीप ने साथ ही प्रो कबड्डी लीग में 1000 अंक और 1000 रेड अंक का भी अनोखा रिकॉर्ड बनाया और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

तमिल की टीम मैच में कुल मिलाकर चार बार ऑल आउट हुई और यही उनके एकतरफा हार का कारण बना। मैच का पहला हाफ 18-13 के साथ समाप्त हुआ था। मैच के शुरूआती 7 मिनट दोनों टीमें बराबर पर थीं, लेकि नाैवें मिनट में पटना ने तमिल को आलआउट कर दिया, जिस कारण वह लीड बनाने में कामयाब हुआ।

तमिल थलाइवाज की तरफ से सिर्फ वी अजीत कुमार ने बढ़िया प्रदर्शन किया और मैच में सुपर 10 हासिल किया, लेकिन टीम को एकतरफा हार से नहीं बचा सके। पटना पाइरेट्स की तरफ से परदीप और जयदीप के अलावा हादी ओश्तोरक ने चार और नीरज कुमार ने तीन अंक हासिल किये। पटना की टीम ने दूसरे हाफ में कुल मिलाकर 33 अंक हासिल किए और एक जबरदस्त जीत हासिल की। पटना के टॉप 6 में पहुंचने की संभावना न के बराबर है, लेकिन फिर दूसरी टीमों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
तमिल थलाइवाज-
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

पटना पाइरेट्स-
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 22:38 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+