For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019: पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धा को हराकर खोला जीत का खाता

नई दिल्ली। पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग 2019 के 33वें मैच में यूपी योद्धा को हराकर सीजन की पहली जीत का स्वाद चख लिया है। पटना ने यूपी को 41-20 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। पहले हाफ के बाद पटना पाइरेट्स ने 24-9 की जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली थी। परदीप नरवाल ने पहले ही हाफ में 9 अंक हासिल कर लिए थे और उनके अलावा डिफेन्स में नीरज कुमार ने भी हाई 5 पूरा करते हुए सात अंक लिए थे। यूपी योद्धा की टीम पहले ही हाफ में दो बार ऑल आउट हुई।

दूसरे हाफ में परदीप नरवाल ने 25वें मिनट में अपना एक और सुपर 10 पूरा किया और पटना की बढ़त को 18 अंकों का कर दिया था। आखिरी के 10-12 मिनट में यूपी योद्धा ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पटना की बढ़त को कम नहीं कर सके और मैच से एक भी अंक हासिल नहीं कर पाए। 39वें मिनट में यूपी की टीम फिर से ऑल आउट हुई। पटना के जैंग कुन ली ने भी पांच अंक हासिल किये और इसके अलावा पटना की डिफेन्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम योगदान दिया। यूपी की तरफ से सुमित ने सबसे ज्यादा पांच अंक लिए।

पटना के लिए यह सात मैचों में तीसरी जीत है और अंक तालिका में वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यूपी योद्धा की यह 6 मैचों में तीसरी हार है। पटना पाइरेट्स की तरफ से परदीप नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में 12 अंक हासिल किये, वहीं डिफेन्स में नीरज ने आठ अंक लिए।

यूपी योद्धा: रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

पटना पाइरेट्स: रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह, प्रताप राव चव्हाण। डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर। ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

Story first published: Friday, August 9, 2019, 22:05 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+