Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरियाणा का होगा फिसड्डी टीम पटना से मुकाबला, जानें दोनों का आपसी मैचों का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 104वां मैच 23 सितंबर शाम साढे़ सात बजे हरियाणा स्टीलर्स और पटना पाइरेट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला एकतरफा नजर आ रहा है क्योंकि हरियाणा जबरदस्त फाॅर्म में है जो 16 में से 10 मैच जीतकर 54 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं पटना का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है जिसने 17 में से 10 मैच गंवा दिए हैं और ये टीम 38 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है।

दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार भिड़ने जा रही हैं। पिछले महीने की 7 तारिख को हुए इन दोनों टीमों मैच में हरियाणा ने 36-26 से मैच जीता था। वहीं प्रो कबड्डी लीग इतिहास में पांचवी बार आमना-सामना होगा। पटना एक ही बार हरियाणा से जीत पाई है, जबकि एक मैच ड्रा तो 2 हरियाणा के नाम रहे। पटना के प्रदीप नरवाल 217, जबकि हरियाणा के विकास कंडोला 125 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं पटना की ओर से नीरज कुमार 47 और हरियाणा की तरफ से सुनील 39 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

हरियाणा को अपने पिछले मैच में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के रेडर प्रशांत कुमार राय का मानना है कि लगातार जीत के बाद एक हार से टीम के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पडेगा। प्रशांत ने कहा कि लगातार जीत के बाद एक हार से टीम पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। पटना के खिलाफ होने वाले मैच में हम डिफेंस में सुधार करना चाहेंगे। बंगाल के खिलाफ दूसरे हाफ में हमने अच्छी वापसी की थी, लेकिन हमने कुछ गलतियां भी की थी, जो हम आगे नहीं दोहराएंगे।

हरियाणा स्टीलर्स-
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विकास काले, सुनील, विक्रम खंडोला, कुलदीप सिंह, चांद सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

पटना पाइरेट्स-
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, नीरज कुमार, जयदीप, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, साहिल मन्न, रवींद्र, विकास जागलान।"

Story first published: Monday, September 23, 2019, 8:45 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+