PKL 2019, Preview: पिंक पैंथर्स के खिलाफ अपने होम लेग की शुरुआत करेगें पटना पाइरेट्स
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के होम लेग की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है। शुरुआती मुकाबला मेजबान पटना और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को 24-23 से हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी और अब फार्म में लौट चुकी इस टीम की नजरें अपने होम लेग की शुरुआत जीत के साथ करने पर होंगी।
पटना के डिफेंडर जयदीप ने 7 टैकल अंक जुटाए थे और उनको युवा मोनू का भी काफी सहयोग मिला था। इसके अलावा जेंग कुन ली र प्रदीप नरवाल से भी इस मुकाबले में काफी उम्मीदें होंगे। ये सभी खिलाड़ी इस समय अच्छी फार्म में चल रहे हैं। पिंक पैंथर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती पटना के डिफेंस को भेदना होगी। जयदीप, नीरज कुमार, मोहम्मद इस्माइल और हादी ओशटोरक इस टीम के लिए बेहतरीन डिफेंस करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि रेडर्स से पटना को अभी उम्मीदें होंगी।
जयपुर की बात की जाए तो दीपक हुड्डा ने इस टीम को सामने से लीड किया है। दीपक ने हरियाणा के खिलाफ मैच में 14 रेड अंक जुटाए थे। संदीप धुल ने इस मैच में टीम के टॉप डिफेंडर की भूमिका निभाई थी। हालांकि टीम के मुख्य डिफेंडर अमित हुड्डा से टीम को और अधिक उम्मीदें होंगी।
यह मैच पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पटना में भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की संभावित 7 इस प्रकार हैं-
पटना पाइरेट्स: परदीप नरवाल (आर), जंग कुन ली (आर), मोनू (आर), जयदीप (डी), मोहम्मद एस्माईल मघसौद्लू (डी), हादी ओशटोरक (ऑल-राउंडर), विकाश जगलान (ऑल-राउंडर)
जयपुर पिंक पैंथर्स: दीपक निवास हुड्डा (आर), निलेश सालुंके (आर), दीपक नरवाल (आर), अमित हुड्डा (डिफेंडर), संदीप कुमार ढुल (डिफेंडर), नितिन रावल (ऑल-राउंडर), सचिन नरवाल (ऑल-राउंडर)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
