नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 18वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 37-21 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है। वहीं हरियाणा को 3 मैचों में दूसरी हार मिली। जयपुर ने पहले मैच में यू मुंबा को 42-23 से हराया था, जबकि दूसरे मैच में उसने बंगाल वॉरियर्स को 27-25 से मात दी थी। मैच शुरू होते ही जयपुर के रेडर्स हरियाणा पर भारी पड़ते नजर आए। मैच के पहले हाफ में ही जयपुर ने 5 अंकों की बढ़त बना ली। पहला हाफ 13-8 के साथ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में भी हरियाणा टीम वार नहीं कर सकी। इसमें उनके खिलाड़ियों ने 13 तो जयपुर ने 24 अंक बटोर लिए।
इस मुकाबले में जयपुर को 13 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 आलआउट और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, हरियाणा को 12 रेड प्वाइंट्स और 9 टैकल प्वाइंट्स मिले। लीग के इतिहास में इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 6 बार उतर चुकी थीं, जिसमें जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने हरियाणा स्टीलर्स को तीन बार मात दी है, जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई पर खत्म हुआ है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
हरियाणा स्टीलर्स :
रेडर : आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांथ कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकाश खंडोला, विनय।
डिफेंडर : रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर : टिन पोंचो।
जयपुर पिंक पैंथर्स :
रेडर : लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर : संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर : नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।