For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: थलाइवास के खिलाफ जीतकर बंगाल की नजरें टॉप स्पॉट पर

Pro Kabaddi League 2019: Bengal Warriors vs Tamil Thalaivas | Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली 9 अक्टूबर: बंगाल वॉरियर्स की टीम बुधवार (9 अक्टूबर) को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रो कबड्डी लीग 2019 के अपने अंतिम लीग चरण के खेल में तमिल थलाइवास से मैच खेलेगी।

जबकि बंगाल वॉरियर्स एक जीत के साथ शीर्ष स्थान पर है, तो वहीं तमिल थलाइवास, सीजन में बैक टू बैक जीत के साथ अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेंगे।

अपने अंतिम गेम में, बंगाल वारियर्स अपने पटना पाइरेट्स से हार गया। इस बीच, तमिल थलाइवास ने जयपुर पिंक पैंथर्स पर एक करीबी जीत दर्ज की थी। इससे पहले सीजन में हुए मैच में वारियर्स की टीम पटना पर पूरी तरह भारी पड़ी थी।

बंगाल के डिफेंडर बलदेव की उपस्थिति में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे अपने बेंच खिलाड़ियों को खेलने का विकल्प चुनते हैं या नहीं। सेमीफाइनल में नजर रखने के साथ, कोच बीसी रमेश शायद अपने सितारों को आराम देना चाहेंगे। लेकिन, अगर शीर्ष स्थान उसकी प्राथमिकता है, तो वह कुछ प्रमुख खिलाड़ी को खिला सकते हैं। हालांकि, कप्तान मनिंदर सिंह मैच मिस कर सकते हैं।

बड़े खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना के साथ, राकेश नरवाल और सौरभ तानाजी पाटिल के पास अच्छा मौका होगा जिन्होंने पिछले मैच में सुपर 10s बनाए थे। इस बीच डिफेंस में मयूर शिवतरकर और विराज विष्णु लैंगड़े सेमीफाइनल से पहले पकड़ के लिए उत्सुक होंगे।

तमिल थलाइवाज ने पिछली बार लगभग 14 मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाया। इसलिए, वे एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे क्योंकि वे अपने प्रशंसकों को सीज़न के लिए अंतिम रूप से विदाई देंगे। वी अजीत कुमार सीज़न के कुछ पोज़िटिव में से एक रहे हैं और वह बुधवार को उनके गो-टू मैन भी रहेंगे।

शोमैन 'राहुल चौधरी के लिए यह एक भूलने वाला अभियान रहा है। राहुल चौधरी को अक्सर अजित ने इस सीज़न में ज्यादा कुछ करने नहीं दिया है।

कप्तान अजय ठाकुर और मंजीत छिल्लर ने भी इस सीज़न में निचला प्रदर्शन किया है। यह जोड़ी कई खेलों में हार भी चुकी है। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें अपना अंतिम मैच दिया जाता है या नहीं। रक्षा में, रण सिंह का अपने अंतिम आउटिंग में अच्छा खेल था। अभिषेक और पोनपार्थीबन सुब्रमणियन पर भी नजर होगी।

बंगाल वारियर्स बनाम तमिल थलाइवास-

मैच शाम 7.30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा और इसे स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2HD पर लाइव दिखाया जाएगा, जबकि हॉटस्टार भी गेम को लाइव स्ट्रीम करेगा।

Story first published: Wednesday, October 9, 2019, 12:16 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+