नई दिल्ली: इससे ब्लॉकबस्टर मैच और क्या हो सकता है, प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2019 के सीजन 7 की सर्वश्रेष्ठ रेडिंग टीम में से एक - गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स (एवरेज रेड अंक - 20.2) - अपने तीन आदमियों की रेड आर्मी के साथ हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे। विकास कंडोला, नवीन और विनय की तिकड़ी मैच दर मैच मजूबती से आगे बढ़ रही है।
दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ केवल दो बार मैच खेले हैं एक-एक जीत हासिल की है - हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल 5 में जीत हासिल की, जबकि बेंगलुरु बुल्स ने पीकेएल में 6 जीत हासिल की।
बेंगलुरु बुल्स ने अब तक टूर्नामेंट में पांच लीग मैचों में से चार जीत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। वे तीन मैचों को लगातार जीतने की कगार पर खड़े हैं और इस गति को बनाए रखने की उम्मीद करेंगे।
बैक-टू-बैक हार के बाद, हरियाणा स्टीलर्स ने वापसी की और अपने पिछले खेल में पटना पाइरेट्स को हराया था और वे भी अब जीतने की गति के साथ जारी रखने के हौसले के साथ मैच में उतरेंगे।
हरियाणा स्टीलर्स के अनुभवी डिफेंडर धर्मराज चेरलाथन एक बेहतर प्रदर्शन के लिए लक्ष्य बनाएंगे। इस संस्करण में हरियाणा के लिए एक बड़ी समस्या, अब तक उनके रेडर रहे हैं।
Arrive, win, leave!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) August 11, 2019
That's how @BengaluruBulls are going about their business so far in #VIVOProKabaddi Season 7 and tonight, they face @HaryanaSteelers!
Watch #BLRvHAR tonight, 7 PM onwards, LIVE on Star Sports and Hotstar. #IsseToughKuchNahi pic.twitter.com/nDQghDOie9
बेंगलुरु बुल्स के लिए, स्टार रेडर पवन सेहरावत ने अपनी फार्म में वापसी कर ली है और वह विपक्ष के डिफेंस खेमें में कहर बरपा रहे हैं। सहरावत ने अब तक 70 रेड अंक बनाए हैं और वह अपनी टीम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस बीच, कप्तान रोहित कुमार (17 अंक) और सुमित सिंह (8 अंक) ने अब तक निराश किया है और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की उम्मीद इस मैच में कर रहे होंगे।
वहीं, बेंगलुरु बुल्स ने अपने डिफेंस में फेरबदल किया है ऐसा करके उन्होंने राइट कवर पॉजिशन के लिए एक समाधान खोजने की कोशिश की है और उसमें सहरावत ने भूमिका निभाई है।
अंतिम गेम में, बुल्स दाहिने कॉर्नर में सौरभ नांदल के साथ, विजय कुमार दाएं पॉजिशन और सहरावत दायें कवर पर थे। यह कुछ ऐसा है कि कोच रणधीर सिंह सेहरावत ने पिछले सीजन में भी कोशिश करके देखा था, लेकिन यह बहुत बड़ा जोखिम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ इस चाल को जारी रखते हैं या नहीं।
यह मैच भारतीय रविवार को 11 अगस्त 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
Live telecast on Star Sports
Live streaming on Hotstar