For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: दबंग दिल्ली की नजरें लगातार तीसरी जीत पर, हरियाणा स्टीलर्स से है मुकाबला

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला 28 जुलाई को होने जा रहा है। यह मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

दबंग दिल्ली लगातार दो मैच जीत चुकी है जबकि हरियाणा की टीम ने केवल एक ही मैच खेला है उसमें उसको सफलता हाथ लगी है। इसलिए जब रविवार के दिन ये दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी तब अपने विजय रिकॉर्ड को भी बरकरार रखने के लिए खेलेंगी।

दबंग दिल्ली ने अपनी अभियान की शुरुआत युवा रेडर नवीन कुमार के दम पर शानदार की है। नवीन इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनका खेल देखकर ऐसा लगता है मानो पुराने सीजन के फॉर्म वे मौजूदा सीजन में भी लेकर आ गए हैं। उन्होंने 21 रेड और एक टैकल अंक के साथ कुल 22 अंक अपने नाम किए हैं। निश्चित तौर पर वे टीम की गाड़ी को टॉप गियर में भगाने वाले ड्राइवर साबित हुए हैं।

नवीन को इस दौरान चंद्रण रणजीत और ऑलराउंडर मेराज शेख का बढ़िया साथ मिला है। अब तक बात अटैकिंग डिपार्टमेंट की हो रही थी। डिफेंस में कप्तान जोगिंदर नरवाल ने सामने से टीम का नेतृत्व किया है और अपनी दो आउटिंग्स में 8 टैकल अंक हासिल किए हैं।

दिल्ली की टीम अभी तक टाइटंस और थलाइवाज को हराकर यहां तक पहुंची है। पिछली जीत के चलते उसका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा होगा।

वहीं, हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन को 10 अंक से हराया था। इस टीम के रेडर नवीन ने 12 रेड अंकों के साथ 2 टैकल अंक हासिल करके टीम को जीत की तरफ प्रशस्त किया था। डिफेंस में इस टीम के पास प्रवीण हैं जिनको कुलदीप सिंह, धर्मराज चेरालाथन और विकास काले का साथ मिलेगा। रविवार को हरियाणा के सामने नवीन कुमार, चंद्रण और मेराज से पार पाने की चुनौती है।

यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भारतीय समयानुसार शुरू हो जाएगा।

Live Channel: Star Sports Network

Live Stream: HotStar

Story first published: Sunday, July 28, 2019, 11:04 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+