For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: पटना पाइरेट्स के सामने दमदार बंगाल वारियर्स की चुनौती

Pro Kabaddi League 2019: Bengal Warriors vs Patna Pirates | Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में बंगाल वॉरियर्स की टीम गुरुवार (22 अगस्त) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में भी अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी।

तीसरे स्थान पर मौजूद बंगाल वॉरियर्स चार लगातार जीतों के बाद खेल में एक बार फिर से वापस आ गए हैं। लेकिन उनका मुकाबला एक ऐसी टीम के खिलाफ हैं जिसको उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ 3 बार हराया है।

दूसरी ओर, इस सीजन में पटना पाइरेट्स अब तक तीन गेम जीत चुके हैं और अंतिम गेम में यू मुंबा से उनको हार मिली थी। वास्तव में उन्होंने पिछले पांच में सिर्फ एक गेम जीता है और गुरुवार को जब वे वारियर्स से मिलते हैं तो भाग्य को बदलने की उम्मीद करेंगे।

यह मुकाबला खासकर रेडर्स के बीच में है क्योंकि पीकेएल 5 में दो शीर्ष रेडर मनिंदर सिंह और परदीप नरवाल एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। मनिंदर पीकेएल में 600 रेड अंकों के साथ से 16 अंक दूर है, जबकि परदीप के पास पीकेएल 5 के बाद से 37 सुपर 10 के साथ 667 रेड्स हैं। लेकिन इस सीजन में, दोनों रेडर्स को अपने चरम प्रदर्शन के स्तर तक पहुंचना बाकी है।

मनिंदर ने वास्तव में सीजन की शुरुआत वास्तव में बहुत अच्छी तरह से की थी, लेकिन पिछले 4 मैचों में एक मैच में 5 से अधिक रेड अंक नहीं बना पाए हैं। हालांकि, बाकी रेडर्स की मजबूती के कारण वॉरियर्स पर इसका व्यापक प्रभाव नहीं पड़ा। के प्रपंजन और मोहम्मद नबीबख्श ने भी अपने खेल में समय रहते स्तर ऊंचा किया है।

डिफेंस में, बलदेव सिंह और रिंकू नरवाल वारियर्स के लिए एक चट्टान के रूप में ठोस रहे हैं और टीम के लिए टैकल अंक हासिल किए हैं। लेकिन, दोनों ही डिफेंडरों ने हाल के खेलों में सीजन में धमाकेदार शुरुआत के बाद धीमा प्रदर्शन किया है।

पटना पाइरेट्स की टीम इस मैच में आशा करेगी कि प्रदीप वापस अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में पहुंच जाए लेकिन इसके साथ ही इस टीम को अपने डिफेंस में भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें मनिंदर के खतरे को रोकने के लिए जयदीप और नीरज कुमार कॉम्बो की आवश्यकता होगी।

नीरज कुमार 19 टैकल पॉइंट्स के साथ टीम के दूसरे सबसे अच्छे डिफेंडर रहे हैं। टीम को मोनू और हादी ओशटोरक के साथ क्रमशः 13 और 12 टैकल अंकों के साथ पूरी टीम से अच्छा योगदान मिला है।

यह गेम भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

लाइव चैनल: स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एच डी

लाइव स्ट्रीम: हॉटस्टार

Story first published: Thursday, August 22, 2019, 11:40 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+