Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019, Preview: जीत की राह पर वापस लौटना चाहेंगे स्टीलर्स और पाइरेट्स

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में यूपी योद्धा की टीम पटना पायरेट्स का सामना करेगी। यह मैच 7 अगस्त को पटना के पाटलीपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

तीन बार की चैंपियन टीम पटना अभी भी अपने होम लेग की पहली जीत की तलाश में है। जबकि पहला मैच जीतकर लगातार तीन मुकाबले हारने वाले हरियाणा स्टीलर्स भी इस मैच में जीत की राह पर वापस लौटना चाह रहे हैं।

तेलुगू टाइटंस और तमिल थलाइवाज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पटना के लिए उसका होम होम लेग काफी मुश्किलों भरा रहा है। वह जयपुर और पुणे की टीम के खिलाफ हार चुकी है।

इसके बावजूद टीम के कप्तान प्रदीप नरवाल का प्रभावशाली प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने हारे हुए दो मैचों भी 15 अंक हासिल किए थे। इसके अलावा लेफ्ट कॉर्नर में जयदीप भी जबरदस्त फॉर्म में हैं।

वहीं दूसरे छोर पर हरियाणा स्टीलर्स की टीम थलाइवाज के खिलाफ लगातार तीसरी हार का सामना कर चुकी है लेकिन स्टार रेडर विकास खंडोला की वापसी के दम पर टीम के अंदर जोश का माहौल देखा जा सकता है।

टीम के कप्तान धर्मराज चेरालाथन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है उन्होंने सीजन के हाई तीन टैकल अंक जुटाए है जबकि कवर डिफेंडर सुनील और विकास काले ने आपस में मिलकर पांच टैकल अंक जुटाए हैं। अगर यह टीम लय पकड़ती है तो मैच देखने लायक होगा।

अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी का है। तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक टाई मिला है। यह मैच भारतीय समयानुसार 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Story first published: Wednesday, August 7, 2019, 10:35 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+