For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: थलाइवाज के सामने टेबल टॉपर्स पिंक पैथर्स की चुनौती

Pro Kabaddi League 2019: Tamil Thalaivas vs Jaipur Pink Panthers | Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: तमिल थलाइवाज की टीम अपने होम लेग में बुधवार को (21 अगस्त) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में प्रो कबड्डी लीग 2019 के टेबल टॉपर्स जयपुर पिंक पैंथर्स का सामना करेगी। थलाइवाज इस मैच के साथ ही अपने होम लेग में पहली जीत की तलाश में होगी।

तमिल थलाइवास ने पुनेरी पल्टन के खिलाफ टाई के साथ पिछली हार से उभरते हुए वापसी की और अब ये टीम ज्यादा बेहतर परिणाम की ओर देख रही है। हालांकि उनका मुकाबला उन पिंक पैंथर्स के खिलाफ है जो यूपी के खिलाफ सीजन की दूसरी हार के चलते थोड़ी लय खो बैठे हैं।

थलाइवाज की टीम ने पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेल को टाई करके अपने पहले घरेलू मैच में बेंगलुरू बुल्स से 11 अंकों की हार से कुछ हद तक उभरी है। उनके रेडर वी अजीत कुमार जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिन्होंने दो मैचों में 12 रेड प्वाइंट बनाए हैं।

राहुल 'शोमैन' चौधरी ने भी अपना आखिरी मैच आठ रेड पॉइंट के साथ अपने नाम किया। उन्हें उम्मीद होगी कि आइसमैन' अजय ठाकुर को जल्द ही होम लेग में फॉर्म वापस मिल जाएगी।

यह टीम अपने पिछले मैच में मंजीत छिल्लर की सेवाओं से चूक गई थी लेकिन रण सिंह ने उनकी अनुपस्थिति को एक और 4 टैकल पॉइंट प्रदर्शन के कारण महसूस नहीं होने दिया, उन्होंने केवल एक असफल टैकल लगाया था।

इस बीच, जयपुर पिंक पैंथर्स का नेतृत्व दीपक हुड्डा ने सामने से आकर किया, जो वर्तमान में सीजन के पांचवें सबसे सफल रेडर हैं। उनके पास अब तक के सत्र के सबसे सफल डिफेंडर - संदीप ढुल - अपने दमदार खेल में हैं, जिसके चलते यह टीम टॉप पर बनी हुई है।

हालांकि टीम ने अपना पिछला मैच यू.पी. योद्दा के साथ गंवा दिया था, इस मैच में भी हुड्डा ने एक बार फिर नौ रेड अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टीम, हालांकि, अपने कॉर्नर अमित हुड्डा और संदीप ढुल्ल के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण चूक गई, जिन्होंने मैच में केवल दो टैकल अंक लिए।

यदि ये दोनों फार्म में वापसी करते हैं तो तमिल थलाइवाज की अनुभवी रेड इकाई को बहुत कठिनाई हो सकती है। दीपक नरवाल और निलेश सालुंके भी हुड्डा पर दबाव बनाने के लिए रेड में अपना योगदान देना चाहेंगे। साथ ही, हेड टू हेड का रिकॉर्ड भी जयपुर पिंक पैंथर्स के पक्ष में है।

यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

लाइव चैनल: स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2HD

लाइव स्ट्रीम: हॉटस्टार

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 11:30 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+