For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत के साथ विनिंग ट्रैक पर लौटना चाहेंगे मुंबा

Pro Kabaddi League 2019: U Mumba vs Patna Pirates | Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: सात में सिर्फ तीन जीत करने वाली यू मुम्बा की टीम शुक्रवार (16 अगस्त) को गुजरात के अहमदाबाद में ट्रांस स्टैडिया ईकेए एरिना में पटना पाइरेट्स के खिलाफ अपने अभियान में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। यू मुंबा की टीम ने बारी-बारी से जीत और हार का सामना किया है। इस टीम को अपने पिछले मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, पटना पाइरेट्स ने यूपी योध्दा पर एक बड़ी जीत के साथ तीन गेम गंवाने के बाद वापसी की है। दोनों पक्ष PKL तालिका के निचले भाग में फंसे हुए हैं। इसलिए, वे टूर्नामेंट के पांचवें सप्ताह के करीब आने के साथ स्थिति मजबूत करने के लिए यह मैच जीतना चाहेंगे।

इस सीजन के प्रदर्शन को एक तरफ रख दिया जाए तो यू मुम्बा का पलड़ा आज रात के खेल में भारी नजर आता है क्योंकि उन्होंने पटना पाइरेट्स के खिलाफ 12 में से 7 मैच जीते हैं और वर्तमान में भी यह टीम अपने विरोधियों के खिलाफ लगातार 2 मैच जीतने की स्थिति पर है। इसलिए फजल अत्राचली के नेतृत्व वाले में यह टीम अपने विपक्षी पर काबू पाने के इरादे से उतरेगी।

यू मुंबा के डिफेंस सेटअप की अगुवाई बाएं कोने में कप्तान अत्राचली और दाएं कोने में संदीप नरवाल ने की है, इन्होंने सीजन की शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया था। लेकिन हाल के प्रदर्शन उनके मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। हालांकि, सुरिंदर सिंह ने अपने खेल को बेहतर करते हुए भरोसा वापस कायम किया है और वह डिफेंडर्स के बीच सबसे ज्यादा निरंतर और पिछले कुछ मैचों में फॉर्म में रहे हैं।

इस टीम की रेडिंग युनिट का अब तक अच्छा सीजन रहा है जिसमें अभिषेक सिंह ने 35 रेड अंक हासिल किए। हालांकि, अभिषेक आखिरी गेम में चूक गए और एक और रेडर अर्जुन देशवाल ने 22 रेड पॉइंट बनाए। और उनके शीर्ष रेडरों में उनके पास सबसे अच्छा रेड स्ट्राइक रेट है। इसलिए, मुंबई को उम्मीद होगी कि अभिषेक और देशवाल दोनों ही पटना के खिलाफ आग उगलने वाला प्रदर्शन करेंगे।

डिफेंस की बात की जाए तो जयदीप इस सीज़न में 24 टैकल पॉइंट स्कोर करके टीम के बेस्ट खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन यूपी योद्धा के खिलाफ आखिरी मैच में, नीरज कुमार ने प्रभाव डाला क्योंकि उन्होंने अकेले ही दम पर पटना के डिफेंस का नेतृत्व किया, उन्होंने मैच में 16 टैकल अंकों में से 8 स्कोर किया।

यह गेम शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
लाइव चैनल: स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2
लाइव स्ट्रीम: हॉटस्टार

Story first published: Friday, August 16, 2019, 11:38 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+