For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pro Kabaddi League 2019: फाइनल में हारी दबंग दिल्ली, फिर भी खूब हुई पैसों की बारिश, जानिए ईनामी राशि

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का सातवां सीजन समाप्त हो चुका है। बंगाल वाॅरियर्स ने दबंग दिल्ली को खिताबी मुकाबले में 39-34 से हराकर लीग के इतिहास में पहली बार ट्राॅफी अपने हाथों में थामी। इसी के साथ बंगाल टीम पर पैसों की भी बारिश तो हुई लेकिन हारने वाली टीम दिल्ली को भी बड़ी ईनामी राशि मिलेगी। टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार के तौर पर कुल आठ करोड़ रुपए दिए गए, जिसमें विजेता बंगाल टीम को 3 करोड़ जबकि रनर-अप रही दिल्ली को 1.80 करोड़ रूपए मिले।

पुरस्कार की यह राशि अन्य शीर्ष लीगों के बराबर है। तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम को 90-90 लाख और पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 45-45 लाख रुपए दिए जाएंगे। बाकी बची पुरस्कार की राशि व्यक्तिगत अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी। याद हो कि इस बार दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, हरियाणा स्टीलर्स, यूपी योद्धा, यू मुंम्बा और बेंगलुरू बुल्स प्लेऑफ में पहुंची थी। जहां दिल्ली ने पहले सेमीफाइनल में एलिमिनेटर से आई मौजूदा विजेता बेंगलुरू बुल्स को मात दे पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी जबकि बंगाल ने यू-मुम्बा को परास्त कर पहली बार खिताबी मुकाबले में कदम रखा।

दिल्ली की टीम ने लीग राउंड में 85 अंक हासिल कर सीधे सेमीफाइनल में पहुंची थी, जबकि बंगाल की टीम भी 83 अंक हासिल करते हुए दूसरे नंबर पर थी और सीधे सेमीफाइनल में पहुंची थी। बता दें कि इस दिल्ली-बंगाल के बीच हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बंगाल ने अहमदाबाद के ट्रांस्टेडिया स्थित ईका एरेना में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 39-34 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। चैंपियन बंगाल के लिए नबी बक्श के सुपर टेन के अलावा सुकेश हेगड़े ने आठ अंक लिए। टीम को रेड से 22, टैकल से 10, ऑल आउट से छह और एक अतिरिक्त अंक मिला।दिल्ली के लिए नवीन के 18 अंकों के अलावा अनिल कुमार ने तीन अंक लिए। टीम को रेड से 27,टैकल से तीन, ऑल आउट से दो और दो अतिरिक्त अंक मिले।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 23:09 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+