For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : पुनेरी पल्टन ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर दर्ज की तीसरी जीत

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 51वें मुकाबले में पुनेरी पल्टन ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। पुनेरी ने 31-23 से मैच अपने नाम किया। पुनेरी ने मुकाबले में 31-23 से मैच अपने नाम किया। पुनेरी पल्टन की इस सीजन में 9 मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 19 अंक हासिल करते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं बेंगलुरु बुल्स अभी भी चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

इस मुकाबले में पुनेरी पल्टन को 13 रेड प्वाइंट्स, 16 टैकल प्वाइंट्स और 2 ऑलआउट प्वाइंट्स मिले। वहीं, बेंगलुरू को 13 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। पुनेरी के लिए रेडिंग में मंजीत (7), तो डिफेंस में कप्तान सुरजीत सिंह (6) और जाधव (5) का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। बुल्स के दोनों दिग्गज रेडर रोहित कुमार (7) और पवन (5) बुरी तरह फ्लॉप हुए।

पहले हाफ के बाद पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला 10-10 से बराबरी पर था। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पुणे के डिफेंस ने काफी प्रभावित किया और 10 से 6 अंक उन्हें डिफेंस में ही मिले। उन्होंने पवन कुमार सहरावत और रोहित कुमार को खुलकर खेलने नहीं दिया। बेंगलुरू के लिए पवन कुमार ने भले ही सिर्फ 3 ही रेड पॉइंट लिए, लेकिन इस बीच उन्होंने इस सीजन में अपने 100 रेड पॉइंट जरूर पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने हैं। बेंगलुरू के डिफेंस ने भी ज्यादा गलतियां नहीं की। दूसरे हाफ में पुनेरी पल्टन ने बेंगलुरु को टिकने नहीं दिया। पुनेरी ने सबसे अच्छा काम जो किया, वो था पवन सहरावत और रोहित कुमार को ना चलने देना। इस बीच पुनेरी के कप्तान सुरजीत सिंह ने 36वें मिनट में अपना हाई 5 पूरा किया और लगातार अंक हासिल करते हुए 8 अंकों से हरा दिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
पुनेरी पल्टन की टीम :

रेडर : नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर : शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर : अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

बेंगलुरु बुल्स की टीम :
रेडर : बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 22:23 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+