For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पुनेरी पलटन ने लीग के इतिहास में पहली बार गुजरात को हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 28वें मुकाबले में पुनेरी पलटन ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स पर 2 अंकों से रोमांचक जीत दर्ज की। पुनेरी ने 33 तो गुजरात ने 31 अंक बटोरे। लीग के इतिहास में पहली बार हुआ जब पुनेरी ने गुजरात को हराया हो। इससे पहले दोनों के बीच 4 मुकाबले हुए थे जिसमें गुजरात ने ही हर बार जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में पुनेरी को15 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 3 आलआउट और 2 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात को 21 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स और 2 आलआउट प्वाइंट्स मिले।

मुकाबले का पहला अंक पुणे के नाम रहा, लेकिन 10 मिनट की समाप्ति तक मामला बराबरी पर आ गया। हालांकि पहले हाफ की समाप्ति तक गुजरात ने 17-14 से लीड बना ली। मैच के 23वें मिनट पुणे ने गुजरात से बदला लेते हुए उसे ऑलआउट कर दिया। इसी के साथ पुणे ने लीड बना ली। यहां से गुजरात वापसी नहीं कर सका और पुणे ने 2 अंक से मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात की ओर से सचिन ने रेड में 9, जबकि सुमित ने टैकल में 2 अंक अपने नाम किए। वहीं पुणे की तरफ से पवन कादियान ने 6 रेड और गिरीश एर्नाक ने 6 टैकल प्वाइंट्स जुटाए। अंकतालिका पर नजर डालें, तो गुजरात 5 में से 3 मैच जीतकर चौथे, जबकि पुणे 5 में से 2 मुकाबले अपने नाम कर 9वें पायदान पर है।

टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:

रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

पुणेरी पल्टन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

Story first published: Monday, August 5, 2019, 23:17 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+