नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 65वें मुकाबले में पुनेरी पलटन ने बाजी मार ली है। पुनेरी ने उतार-चढ़ाव रहे इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 34-27 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में पुनेरी को 15 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 2 आलआउट और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, तेलुगु को 10 रेड प्वाइंट्स और 17 टैकल प्वाइंट्स मिले। पुनेरी के लिए इस मैच में रेडिंग में नितिन तोमर ने 8 अंक और मंजीत 9 अंक ने बेहतरीन काम किया। डिफेंस में अमित कुमार ने 4 और सागर कृष्ण ने भी 4 अंक के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
पुनरे की इस सीजन में यह सिर्फ चौथी ही जीत रही और वो अंक तालिका में 25 अंकों के साथ 10वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी तरफ तेलुगु अब 11वें स्थान पर आ गई है। पहले हाफ के बाद पुनेरी पलटन ने 16-14 की बढ़त बनाई। नितिन तोमर ने पुणे को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और एक समय वो 17-14 से आगे थे। हालांकि यहां से वो तेलुगु टाइटंस को ऑलआउट करने में नाकाम हुए और तेलुगु ने कम समय में 5 सुपर टैकल करते हुए ना सिर्फ काफी समय तक खुद को ऑलआउट होने से बचाया, बल्कि मैच में बढ़त भी बनाई। अंतिम मिनट में पुनेरी पलटन ने आखिरकार तेलुगु को ऑलआउट किया। पुणे के लिए अच्छी खबर रही कि नितिन तोमर ने फॉर्म में वापसी की और तेलुगु के लिए विशाल भारद्वाज ने पहले हाफ में ही हाई 5 लगाया।
दूसरे हाफ में तेलुगु के स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई लय में दिखाई दिए और वो लगातार पॉइंट लेकर आए, जिससे ने अंतर को काफी कम कर दिया। हालांकि पुणे के मंजीत ने अहम मौके पर सुपर रेडर करते हुए 4 अंक हासिल किए और बढ़त को मजबूत करने का काम किया। नितिन ने भी दूसरे हाफ में 8वां रेड पॉइंट लेते हुए पीकेएल इतिहास में अपने 400 रेड पॉइंट पूरे किए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -तेलुगू टाइटंस की टीम :
रेडर : अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं, सूरज देसाईं।
डिफेंडर : आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, विशाल भारद्वाज।
ऑलराउंडर : अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।
पुनेरी पल्टन की टीम :रेडर : नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर : शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर : अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।