Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धर्मराज की कप्तानी में पुनेरी पल्टन का सामना करेंगे हरियाणा के रेडर्स

नई दिल्ली। हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पल्टन के बीच प्रो कबड्डी लीग 2019 का छठा मुकाबला गाचीबावली कॉम्पलेक्स स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस लीग की शुरूआत हर हाल में जीत के साथ करना चाहेंगे। ऐसे में दर्शकों को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले सीजन में हरियाणा टीम 42 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज रही थी। वहीं पुणे जोन-ए में 52 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा था।

इस बार हरियाणा की कमान अनुभवी धर्मराज को साैंपी गई है। धर्मराज पटना पाइरेट्स के साथ दो बार खिताब जीत चुके हैं। साथ ही वह 2016 में विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।। नए सीजन के लिए हरियाणा की टीम ने भारत के महान कबड्डी खिलाड़ी राकेश कुमार को अपना कोच बनाया है। राकेश इस टीम को नई दिशा देंगे, इतना तय है क्योंकि दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य के तौर पर राकेश के पास अपार अनुभव है।

बीते सीजन में दोनों के बीच तीन बार भिड़ंत हुई थी लेकिन हर बार पुणे ने जीत हासिल की थी। पुनेरी की टीम 34-22, 45-27 और 35-33 से जीती थी। पुनेरी पुणे के लिए नितिन तोमर तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं। तोमर पीकेएल में 53 मैचों में 377 रेड पॉइंट जुटा चुके हैं और इस कारण उनके पास अपार अनुभव है। पल्टन के युवा रेडर मंजीत ने बीते सीजन पटना पाइरेट्स के लिए 87 अंक जुटाए थे और यह भी हरियाणा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

हरियाणा स्टीलर्स- कुलदीप सिंह, विकाश खंडोला, विनय, प्रशान्त कुमार राय, धर्मराज चेरलथन, विकास काले, नवीन, रवि कुमार, के सेल्वमनी ,अमीर मोहम्मद मालेकी, टिम फोनू, विक्रम खंडोला, सुभाष नरवाल।

पुनेरी पल्टन- नितिन तोमर, मंजीत, सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति एर्नाक, दर्शन कादियान, पवन कुमार कादियान, सतपाल, अमित कुमार, इमाद सेदाघाट, जाधव, हादी, दीपक यादव, सागर बी कृष्णा।

Story first published: Monday, July 22, 2019, 11:06 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+