Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019: दबंग दिल्ली को हरा लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची यूपी योद्दा

नई दिल्ली। यूपी योद्धा ने शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में खेले गए होम लेग के मुकाबले में अपने घेरलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने वाली छठी टीम बनी। टीम लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। मोनू गोयत और श्रीकांत जाधव के शानदार प्रदर्शन के दम पर यूपी योद्धा ने शानदार फॉर्म में चल रही दबंग दिल्ली को 50-33 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया।
यूपी के प्लेऑफ में पहुंचने से जयपुर पिंक पैंथर्स का सफर भी इस सीजन में थम गया। यूपी के लिए इस जीत के हीरो रहे मोनू गोयत जिन्होंने सुपर-10 के साथ 11 रेड प्वाइंट्स लिए। वहीं, श्रीकांत ने भी नौ रेड प्वाइंट्स लिए।

और पढ़ें: बेंगलुरू बुल्स ने हरियाणा पर दर्ज की बड़ी जीत, पवन ने रचा इतिहास

दबंग दिल्ली की ओर से सोमबीर सबसे सफल खिलाड़ी रहे और उन्होंने हाई फाइव भी पूरा करते हुए छह टैकल प्वाइंट्स लिए और 3 रेड प्वाइंट्स भी हासिल किया। जबकि युवा रेडर नीरज नरवाल ने भी अपने करियर का पहला सुपर-10 लेते हुए 11 रेड प्वाइंट्स हासिल किए।

दबंग दिल्ली ने इस मैच में अपने सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया था। इनमें नवीन कुमार, जोगिंदर नरवाल, रविंदर पहल, विशाल माने, चंद्रन रंजीत शालिम थे। टीम की कमान मेराज शेख के कंधों पर थी और उनके साथ दिल्ली के युवा दिलेर मैट पर थे।

और पढ़ें:

पीकेएल के इतिहास में यूपी योद्धा की दबंग दिल्ली पर पांच मैचों में यह चौथी जीत है और इस सीजन में पहली जीत। दबंग दिल्ली की ये लगातार दूसरी हार है। दिल्ली हालांकि अभी भी नंबर-एक स्थान पर कायम हैं।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 22:28 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+