For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच टक्कर, जानें किसका पलड़ा भारी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 127वां मुकाबला तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। यह मुकाबला रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में दोनों जीत के साथ अंक तालिका में सुधार करना चाहेंगी। तमिल थलाइवाज के लिए सीजन सात सबसे खराब रहा है। वह 20 मैचों में केवल तीन ही जीत पाया है और 31 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेवल में आखिरी स्थान पर है।

वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स जिसने सीजन सात की शुरुआत जीत से की थी वह भी लगातार अपने प्रदर्शन को सही नहीं रख पाया और 21 में से केवल नौ मैच ही जीत पाया है। उसके 57 अंक है और वह प्वाइंट्स टेवल में सातवें स्थान पर है। जयपुर की ओर से विशाल 56 और थलाइवाज की तरफ से मंजीत छिल्लर और मोहित छिल्लर 37-37 टैकल अंक जुटा चुके हैं। इतिहास पर नजर डालें तो इस मुकाबले में जयपुर का पलड़ा ही भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमें अबतक 3 बार आमने सामने हो चुकी हैं, जिसमें तीनों बार जयपुर ने ही बाजी मारी है।

पिछले 14 मैचों में तमिल की टीम लगातार हार का मुंह देखती आ रही है। हालांकि इनमें से 2 मैच उनके बराबरी पर भी रहे। लेकिन पूरी सीजन में जैसा उनका प्रदर्शन रहा वो सवालिया निशान खड़ा करता है टीम मैनजमेंट पर। वहीं जयपुर ने शुरूआती मैचों में अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन आधा टूर्नामेंट बीत जाने के बाद खिलाड़ी प्लेआफ में जाने के लिए ताकत नहीं झोंक सके।

तमिल थलाइवाज-
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

जयपुर पिंक पैंथर्स-
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 12:18 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+