नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 72वां मुकाबला तेलुगू टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। मुकाबला रात 8: 30 बजे बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में होगा। अंकतालिका पर नजर डालें तो तेलुगू टाइटंस 11 मैचों में केवल तीन मैच जीत पाई है और 24 अंकों के साथ वह 11वें स्थान पर है। वहीं तमिल थलाइवाज के 12 मैचों में 26 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है। तमिल थलाइवाज की ओर से राहुल चौधरी और अजय ठाकुर टॉप रेडर्स हैं, जबकि मंजीत छिल्लर रेडिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टाइटंस को सिद्धार्थ देसाईं और विशाल भारद्वाज के काफी उम्मीदें होंगी।
हालांकि, तमिल का पलड़ा भारी इस मुकाबले में नजर आ रहा है। इस सीजन में दोनों के बीच एक मैच हो चुका है जिसमें तमिल ने 39-26 से तेलुगू को हरा दिया था। वहीं कबड्डी लीग के इतिहास में इन दोनों के बीच 7 बार आमसा-सामना हुआ है जिसमें तमिल ने 5 बार बाजी मारी है तो तेलुगू सिर्फ 2 बार ही मैच जीतने में कामयाब हो पाया है।
तमिल इस सीजन में लगातार पांचवी हार से बचना चाहेगा। उन्हें अपने आखिरी मैच में बेंगलुरू बुल्स से हार मिली थी। वहीं तेलुगू को पुनेरी पलटन से मुंह की खानी पड़ी थी। ऐसे में अंक तालिका में पिछड़ रही ये दोनों टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेंगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
तमिल थलाइवाज:
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, शब्बीर बापू, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, हिमांशु, मोहित छिल्लर, पोनप्रतिभन, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।
तेलुगू टाइटंस:
रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाई, मुला शिवा गणेश रेड्डी, सूरज देसाईं।
डिफेंडर: आकाश दत्तू, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, आकाश चौधरी, मनीष, विशाल भारद्वाज।
ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।