For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019: टाइटंस और पाइरेट्स को है सीजन की पहली जीत की तलाश

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 के 11वें मैच में तेलुगु टाइटंस का मुकाबला पटना पाइरेट्स के साथ होने जा रहा है। हैदराबाद के गाचीबॉवली इंडौर स्टेडियम में होने वाला यह मैच शुक्रवार को शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। यह हैदराबाद के ओपनिंग लेग का अंतिम एनकाउंटर होगा। ऐसे में होम टीम के रूप में टाइटंस इस मैच को जीतना चाहेंगे। हालांकि अभी तक इस टीम की अपने होम लेग में काफी खराब शुरुआत हुई है और वे अभी तक खेले गए अपने तीनों मैच हार चुके हैं और उनके केवल दो ही बोनस अंक मिले हैं।

इसके बावजूद टाइटंस की उम्मीदें सूरज देसाई से काफी ज्यादा होंगी। देसाई ने अपने डेब्यू मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के खिलाफ 18 अंक जुटाए थे।

पाइरेट्स की बात करें तो टीम भी अपने पहले मैच में हारकर यहां पहुंची है। पटना को प्रो कबड्डी लीग 2019 के दूसरे मैच में बैंगलुरु बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में 34-32 से हराया था। इस तरह से देखा जाए तो दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर यहां खेल रही हैं। ऐसे में इस लुभावनी भिड़ंत में दोनों को ही अपनी जीत नजर आ रही है।

मुख्य खिलाड़ियों की बात करें तो तेलुगु टाइटंस में नजरें सिद्धार्थ देसाई, सूरज देसाई और विशाल भारद्वाज पर होंगी। जबकि पटना पाइरेट्स के दमदार चेहरे प्रदीप नरवाल, मोहम्मद ईस्माइल, और जयदीप होंगे।

दोनों टीमों की संभावित 7 इस प्रकार हो सकती है-

तेलुगु टाइटन्स: अबोजर मिघानी (कप्तान), विशाल भारद्वाज, सिद्धार्थ देसाई, सूरज देसाई, फरहान मिलाघवर्धन, सी अरुण और रजनीश।

पटना पाइरेट्स: परदीप नरवाल (कप्तान), जंग कुन ली, मोहम्मद मघसौदालो, नीरज कुमार, जयदीप, हादी ओशटोरक और विकास जगलान।

Story first published: Friday, July 26, 2019, 10:19 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+