Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019, Preview: यूपी योद्धा के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना खाता खोलना चाहेगा तेलुगू टाइटंस

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 के 21वें मैच में तेलुगु टाइटंस का मुकाबला यूपी योद्धा से होने जा रहा है। सीजन 7 में यूपी योद्धा ने अपनी पहली जीत 27-23 से दर्ज करके वापसी की उम्मीद जगाई है। यह जीत उनको पिछले मैच में यू मुंबा के खिलाफ मिली थी। युवा डिफेंडर सुमित ने योद्धा के लिए हाई 5 दर्ज किया था तो वहीं मोनू गोयट 6 रेडर अंकों के साथ टीम के बेस्ट रेडर साबित हुए थे।

लीग के इस सीजन में यह पहली बार था जब यूपी योद्धा की टीम पहली बार एक टीम के रूप में खेली थी। उनको तेलगु टाइटंस के खिलाफ भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।

जबकि टाइटंस चाहेंगे कि उनको भी सीजन की पहली जीत मिल जाए। अभी तक यह टीम साधारण प्रदर्शन करते हुए लड़खड़ा रही है। उनको पटना पाइरेट्स के खिलाफ 16 अंकों की हार मिली थी। ऐसे में टीम के कप्तान अबोजर मिघानी चाहेंगे कि मुंबई में अपने मुकाबले के साथ ही वह जीत की भी शुरुआत करें।

हालांकि टीम के स्टार खिलाड़ी सिद्धार्थ अभी तक रेडिंग विभाग में उतने प्रभावी नहीं साबित हो पाए हैं जितना की टीम को उम्मीदें थीं। डिफेंडर विशाल भारद्वाज और मिघानी को भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म हासिल करनी बाकी है।

दोनों टीमों की संभावित 7 इस प्रकार हो सकती है-

तेलुगु टाइटन्स: सिद्धार्थ देसाई (आर), सूरज देसाई (आर), रजनीश (आर), अबोजर मिघानी (डी), विशाल भारद्वाज (डी), सी अरुण (डी), फरार मिलगार्डन (ऑल-राउंडर)।

यूपी योद्धा: मोनू गोयत (आर), रिशांक देवाडिगा (आर), श्रीकांत जाधव (आर), सुरेंद्र सिंह (डी), सुमित (डी), आशु सिंह (डी), गुरदीप (ऑल-राउंडर)

Story first published: Friday, August 2, 2019, 11:26 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+