For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019: जानिए टीम, मैच डिटेल, डेट, टाइमिंग और प्रसारण की पूरी जानकारी

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग अपने 7वां संस्करण के साथ एक बार फिर से सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह लीग जुलाई से लेकर अक्टूबर तक खेली जाएगी। इस बार 7वें संस्करण में कुछ बदलाव किया गया है। क्रिकेट विश्व कप 2019 की तरह इस बार यह लीग भी राउंड रॉबिन में खेली जाएगी। यानी पिछली बार की तरह कोई ग्रुप स्टेज नहीं होगी। लीग में कुल 12 टीमें होंगी जो एक दूसरे के खिलाफ एक-एक होम और अवे मैच खेलेंगी। यानी प्रत्येक टीम प्लेऑफ से पहले कुल 22 मुकाबले खेलेगी। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स एक बार फिर से खिताब के लिए फेवरेट हैं। वहीं, गुजरात की टीम इस दफा अपने लिए अच्छे भाग्य का साथ चाहेगी। यह टीम लगातार दो फाइनल मुकाबले हार चुकी है।

लीग का शेड्युल; मैच टाइमिंग और डेट-

यह लीग 20 जुलाई से शुरू होगी और इसका फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर को होगा। इस दौरान बीच में कुछ रेस्ट दिन होंगे जिनको छोड़कर हर दिन एक या दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा तो दूसरा मैच शाम में ही साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

टीमें और प्लेऑफ के नियम-

कुल 12 टीमें होंगी जिनके नाम इस प्रकार हैं- बंगाल वारियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली, गुजरात फार्च्यूनजायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवास, तेलुगु टाइटन्स, यू मुंबा और यूपी योद्दा।

क्योंकि इस बार कोई ग्रुप स्टेज नहीं है इसलिए टॉप की छह टीमों को प्लेऑफ का टिकट दिया जाएगा। इसके साथ ही इस कोई इंटर-जोन या इंट्रा-जोन मैच और वाइल्डकॉर्ड मुकाबला भी नहीं होगा।

मैच का सीधा प्रसारण-

प्रो कबड्डी लीग 2019 का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार गोल्ड पर देखने को मिलेगी। जबकि अंग्रेजी के लिए स्टार स्पोर्ट्स 2 ट्यून कर सकते हैं। जबकि मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंट हॉटस्टार वेबसाइट (Hotstar.com) और एप पर उपलब्ध होगी।

प्रो कबड्डी में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी-

इसी लीग के साल 2019 संस्करण में जो सबसे महंगे खिलाड़ी बिके हैं वे इस प्रकार हैं- सिद्धार्थ देसाई को 1.45 करोड़ रुपए की रकम देकर खरीदा गया है। वे सबसे महंगे बिके खिलाड़ी हैं जिनको तेलगू टाइटन्स ने खरीदा है। नितिन तोमर को 1.2 करोड़ रुपए में पुनेरी पलटन ने रिटेन किया है। राहुल चौधरी पिछली बार तेलगु टाइटन्स की ओर से खेले थे। उनको इस बार 94 लाख रुपए में तमिल की टीम ने खरीदा है।

Story first published: Tuesday, July 16, 2019, 23:35 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+