प्रो कबड्डी लीग 2019 : यू मुंबा ने जीत के साथ किया आगाज, तेलुगू टाइटंस को हराया
नई दिल्ली। यू मुंबा ने तेलुगू टाइटंस को हराकर प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में जीत के साथ आगाज किया। मुंबा ने 6 अंंकों के साथ तेलुगू को हराया। मुंबा ने 31 तो तेलुगू 25 अंक बोटर सकी। इस लीग में बिके सबसे महंगे सिद्धार्थ देसाई तेलुगू को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके अलावा फजल अतराचली की कप्तानी में अन्य खिलाड़ी भी यू मुंबा के खिलाड़ियों को जकड़ने में नाकाम दिखे। यह मुंबा की तेलुगू पर 5 मैचों में दूसरी जीत रही। तेलुगू 2 बार जीत चुका है जबकि जुलाई 2016 में हुआ एक मैच 25-25 अंकों के साथ बराबरी पर छूटा था।
शुरूआती 5 मिनटों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। तेलुगु और मुंबा 4-4 अंक के साथ बराबरी पर चल रहे थे लेकिन फिर रोहित बालियान ने 2 अंक हासिल कर यू मुंबा को 8-4 से आगे कर दिया। पहले हाफ में यू मुंबा 7 अंकों की बढ़त के साथ आगे रहा। मुंबा के 17 तो तेलुगू के 13 अंक रहे। सिद्धार्थ देसाई पर सबकी नजरें थीं लेकिन यू मुंबा ने उनपर पहले हाफ में लगाम लगाकर पलड़ा भारी कर लिया।
हालांकि दूसरे हाफ में तेलुगू ने वापसी करने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में तेलगू ने 15 अंक बटोरे लेकिन मुंबा के शेर लय पकड़े हुए थे और उन्होंने यहां 14 अंक बटोरते हुए 31-25 के साथ मैच अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग सेवन इस प्रकार है -
तेलुगु टाइटन्स: अबोजर मिघानी, सिद्धार्थ देसाई, आकाश अरसुल, सी अरुण, फरहाद रहीमी मिलाघरदान, रजनीश, विशाल भारद्वाज।
यू मुंबा: फजल अतराचली, रोहित बलियान, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार, अथुल एमएस, अभिषेक सिंह, संदीप नरवाल।प्रो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
