Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PKL 2019, Preview: होम लेग के अंतिम मैच में मुंबा के सामने फॉर्च्यूनजायंट्स की चुनौती

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में यू मूंबा की टीम गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स से भिड़ेगी। यह मुंबा की टीम के लिए घरेलू लेग का आखिरी मैच भी होगा। ऐसे में मुंबई की टीम चाहेगी कि जीत के साथ ही सीजन के 22वें मैच का अंत किया जाए। मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 8.30 बजे से खेला जाएगा।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने दबंग दिल्ली को हराकर अपना बेहतरीन विजयी अभियान सीजन में जारी रखा है। सुनील कुमार एंड कंपनी ने दिल्ली को 31-26 से मात दी थी। पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स को 24-42 से हराया था, तो दूसरे मैच में यूपी योद्धा को 44-19 से मात दी थी। गुजरात की ओर से रेडर रोहित गूलिया और सचिन तंवर, जबकि डिफेंडर में सुनील कुमार और प्रवेश भैंसवाल पर नजर रहेगी।

यू मुंबा की टीम का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में अब तक उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा है। उसको 5 मैचों में तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उसने तीन मैच जीते हैं। यू मुंबा की टीम को आखिरी दो मैचों में बेंगलुरु बुल्स 30-26 और यूपी योद्धा ने 27-23 से हराया था। मुंबा के रेडर गुजरात जितने प्रभावशाली नहीं रहे हैं। उन्होंने 59 सफल रेड्स में 199 रेड अंक बटोरे हैं। मुंबई की ओर से रेडर्स में अभिषेक सिंह और रोहित बालियान पर, जबकि ऑलआउंडर में संदीप नरवाल पर सबकी निगाहें होंगी।

दोनों टीमों की संभावित 7 इस प्रकार हैंः

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्सः जीबी मोरे (आर), रोहित गुलिया (आर), सचिन (आर), परवेश भैंसवाल (डी), सुनील कुमार (डी), रुतुराज कोरवी (डी), पंकज (ऑलराउंडर)

यू मुंबा: अभिषेक सिंह (आर), रोहित बलियान (आर), अथुल एमएस (आर), सुरेंद्र सिंह (डी), फज़ल अतरचली (डी), संदीप नरवाल (ऑल-राउंडर), यंग चांग को (डी)

Story first published: Friday, August 2, 2019, 11:47 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+