नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में बुधवार (31 जुलाई) को दूसरा मुकाबला यू मुंबा और यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। अपने होम लेग में मुंबई की टीम इस मैच को भी जीतना चाहेगी। इससे पहले मुंबा को पिछले दो पिछले दो मुकाबलों में 1 हार और 1 जीत हासिल की है। यूपी की बात करें तो उसके लिए भी पिछला सफर यादगार नहीं रहा है। इस टीम ने अपना पहला मुकाबला बंगाल वॉरियर्स के हाथों 48-17 से हारा था, जबकि अगले मैच में उसे 44-19 से हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई की ओर से रेडर्स में अभिषेक सिंह और रोहित बालियान पर, जबकि ऑलआउंडर में संदीप नरवाल पर सबकी निगाहें होंगी। यह टीम बेंगलुरु बुल्स के हाथों पिछले मैच में मिली हार से उभरकर जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। सीजन 7 में मुंबा की टीम को दो जीत और दो हार का सामना करना पड़ा है।
यूपी की बात करें तो यह टीम एक फ्रेश स्टार्ट की ओर देख रही है। अपने दो मैचों में हार के बाद यह टीम अपने अभियान की पहली जीत की तलाश में नजर आ रही है। यूपी की ओर से रिशांक देवाडिगा और मोनू गोयत से टीम खासा उम्मीद करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। संभावित सेवन इस प्रकार हो सकती है-
यू मुंबा- अभिषेक सिंह, अतुल, रोहित बालियान, (सभी रेडर) फचल अत्राचली, सुरेंदर सिंह, संदीप नरवाल (सभी डिफेंडर) मोहित बालियान (ऑलराउंडर)
यूपी योद्धा- मोनू गोयत, सुरेंदर सिंह, श्रीकांत जाधव (सभी रेडर), मोहसिन मघसॉउधलू (ऑलराउंडर), आशीष नागर (डिफेंडर), सुमित (डिफेंडर)