For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यूपी योद्धा ने इतिहास में पहली बार गुजरात को हराया, 33-26 से जीता मैच

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 82वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 33-26 से हरा दिया है। यूपी की यह इस सीजन की सातवीं जीत रही। वहीं प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार हुआ जब यूपी ने गुजरात को हराया हो। इससे पहले दोनों के बीच 4 मुकाबले हुए जिसमें 1 ड्रा जबकि 2 गुजरात ने जीते थे। यूपी अब 42 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ चुका है। वहीं गुजरात की टीम फिलहाल 8वें स्थान पर ही है।

इस मुकाबले में यूपी को 16 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 4 आलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात को 16 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 2 आलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिला। पहले हाफ के बाद यूपी योद्धा की टीम 16-9 से आगे थी। नितेश कुमार और सुमित ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए गुजरात के रेडर्स को बढ़त बरकरार रखने का मौका नहीं दिया। पहले हाफ में एक समय गुजरात की टीम 8-7 से आगे थी, लेकिन यूपी योद्धा ने जबरदस्त वापसी की और गुजरात की टीम पहले हाफ के अंत में ऑल आउट भी हो गई और यहीं से मुकाबला उनके हाथ से निकल गया।

दूसरे हाफ में सचिन के सुपर 10 की बदौलत गुजरात की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन यूपी ने भी अपनी बढ़त को कम नहीं होने दिया। गुजरात के कप्तान सुनील ने डिफेन्स में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया और हाई 5 पूरा करते हुए अंक हासिल किये, लेकिन यूपी योद्धा के ऑलराउंड खेल के कारण टीम को हार से नहीं बचा सके। सचिन (10) और सुनील कुमार (7) के अलावा गुजरात की तरफ से कोई दो से ज्यादा अंक नहीं ला सका।

यूपी की तरफ से सुमित ने हाई 5 पूरा किया और 5 अंक हासिल किये। उनके अलावा डिफेन्स में कप्तान नितेश कुमार ने 4 और आशु सिंह ने 2 अंक हासिल किये। श्रीकांत जाधव ने रेडिंग में 6 और रिशांक ने 5 अंक हासिल किये, वहीं सुरेंदर गिल ने 6 अंक बटोरे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:
रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, गुरविंदर सिंह, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, नितीश कुमार, अमित, आशीष नागर, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 21:40 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+