Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दीपक की मेहनत पर फिरा पानी, यूपी ने जयपुर को 38-32 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 93वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 38-32 से हरा दिया है। इस जीत के साथ यूपी की टीम 15 मैचों में 7 जीत के साथ 5वें स्थान पर आ चुकी है। वहीं जयपुर की यह 16वें मैच में आठवीं हार रही। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। जयपुर को जीत दिलाने के लिए कप्तान दीपक हुड्डा ने पूरी कोशिश की लेकिन बाकी खिलाड़ियों का पूरा सहयोग ना मिल पाने के कारण उनकी मेहनच पर पानी फिर गया।

इस मुकाबले में जयपुर को 22 रेड प्वाइंट्स, 11 टैकल प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यूपी को 23 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स 4 आलआउट और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। यूपी की यह जयपुर पर पीकेएल के इतिहास में तीसरी जीत रही। दोनों के बीच अबतक 5 मैच हुए हैं। 2 मुकाबले जयपुर ने जीते हैं। पहले हाफ के बाद यूपी की टीम 20-13 से आगे थी। श्रीकांत जाधव और सुरेंदर गिल ने पहले 20 मिनट में रेडिंग में अच्छा प्रदर्शन किया और पांच-पांच अंक हासिल किये। रिशांक देवाडिगा ने भी रेडिंग में अपना फॉर्म दिखाया और टीम की बढ़त में अहम योगदान दिया।

दूसरे हाफ में जयपुर के कप्तान दीपक हूडा ने अपना सुपर 10 पूरा किया और बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैच में अंक हासिल किये, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों से उन्हें सहयोग नहीं मिला और यूपी योद्धा ने सभी खिलाड़ियों की मिली-जुली कोशिश से मैच पर कब्ज़ा कर लिया। जयपुर पिंक पैंथर्स मैच में दो बार ऑल आउट भी हुई। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने 9, रिशांक देवाडिगा ने 8, सुरेंदर गिल ने 7 और नितेश कुमार ने डिफेन्स में 3 अंक बटोरे। सुमित और अमित ने भी 2-2 टैकल प्वाइंट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
जयपुर पिंक पैंथर्स-
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

यूपी योद्धा-
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्र सचिन कुमार।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 22:19 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+