For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जयपुर को मिली सीजन की दूसरी हार, यूपी योद्धा ने 31-24 से मारी बाजी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी 2019 के 50वें मुकाबले में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-24 से हारकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है। वहीं जयपुर को इस सीजन में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। जयपुर ने इससे पहले खेले 7 मैचों में 6 जीत हासिल की और एक हार मिली थी। वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थे। यूपी योद्धा को 8 मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है और वह टेबल में 11वें स्थान पर थे। यूपी ने इसके बावजूद मैच को 31-24 से अपने नाम किया।

पहले हाफ के बाद यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 16-10 से बढ़त बना ली थी। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा था, लेकिन यूपी के रेडर्स काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे थे और उन्होंने अपनी टीम को बढ़त दिलाने का प्रयास किया। हालांकि जयपुर ने दो सुपर टैकल के दम पर यूपी को ज्यादा आगे नहीं निकलने दिया। पहले हाफ के अंतिम 2 मिनट में यूपी की टीम आखिरकार जयपुर को ऑलआउट करने में कामयाब हुए। 20 मिनट के बाद दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर रेडर्स ने ही पैदा किया।

जयपुर ने दूसरे हाफ की बेहतरीन शुरुआत की और दीपक हूडा ने सुपर रेड लगाकर अपनी टीम की वापसी करवा दी।इसके साथ ही उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में अपने 850 रेड पॉइंट्स भी पूरे किये। तीन खिलाड़ी से खेल रही यूपी ने अजिंक्य पवार का सुपर टैकल कर मुकाबले में वापसी की। इस हाफ में कोई भी टीम ऑल आउट नहीं हुई लेकिन यूपी ने जयपुर को अपने करीब आने का मौका नहीं दिया और लगातार पॉइंट्स हासिल करते रहे। अंत में उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए मैच को 31-24 से अपने नाम किया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
जयपुर पिंक पैंथर्स:
रेडर: लोकेश कौशिक, मिलिंडा चतुरंगा, नीलेश सालुंके, सुशील गूलिया, अजिंक्य अशोक पंवार, दीपक नरवाल, गुमान सिंह।
डिफेंडर: संदीप कुमार, अमित हुड्डा, सुनील सिद्धागावले, कर्मवीर, पवन टीआर।
ऑलराउंडर: नितिन रावल, दीपक निवास हुड्डा, डोंग ग्लू किम, विशाल, सचिन नरवाल, संतपन्नासेल्वम।

यूपी योद्धा:
रेडर:
अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Story first published: Monday, August 19, 2019, 23:03 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+