For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीकांत जाधव का शानदार प्रदर्शन, यूपी ने पुनेरी पलटन को 35-30 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 61वें मुकाबले ने यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को 35-30 से हरा दिया। पीकेएल इतिहास में यूपी ने पुणे को दूसरी बार हराया है, जबकि उसे खुद भी दो बार ही इस टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। यूपी 11 में से 4 मैच जीतकर 27 अंकों के साथ 7वें, जबकि पुणे 10 मैचों में 6 हार के साथ 11वें पायदान पर मौजूद है।

पहले हाॅफ में यूपी के खिलाड़ी पुनेरी पर भारी पड़ते दिखे। मुकाबले के 8वें मिनट यूपी ने पुणे पर लीड बना ली थी। मैच के 12वें मिनट यूपी ने पुणे को ऑलआउट कर अपनी लीड को और दोगुनी कर लिया। पहले हाफ की समाप्ति तक यूपी ने ये लीड 16-9 से बरकरार रखी। पहले हाफ में यूपी की तरफ से श्रीकांत जाधव ने 8 प्वाइंट लिए, जबकि पुनेरी पलटन की तरफ से मनजीत ने सबसे ज्यादा 5 प्वाइंट लिए।

मैच के 31वें मिनट पुने को दूसरी बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा और यहां से यूपी मैच लगभग अपने नाम कर चुका था। हालांकि 38वें मिनट यूपी को पहली बार ऑलआउट कर पुने ने अंतर को सिर्फ 2 अंकों का कर दिया था, लेकिन यूपी ने वापसी करते हुए मैच 5 अंकों से अपने नाम कर लिया। मनजीत ने पुनेरी पलटन की तरफ से सुपर 10 लगाया। मनजीत ने पीकेएल में अपने 150 प्वाइंट और इस सीजन 50 प्वाइंट पूरे कर लिए हैं। मनजीत ने 38वें मिनट में यूपी को ऑलआउट कर स्कोर का अंतर सिर्फ 2 प्वाइंट कर दिया लेकिन आखिर पलों में डिफेंस की गलती से उन्हें मैच गंवाना पड़ा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पुनेरी पलटन:

रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, आशीष नागर, नितीश कुमार, अमित, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 22:47 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+