प्रो कबड्डी लीग 2019 : यूपी योद्धा ने तमिल को 42-22 से धोया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 101वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को जयपुर पिंक पैंथर्स से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। यूपी योद्धा ने तमिल को 42-22 से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम अब 17 मैचों में 9 जीत के साथ चाैथे स्थान पर आ चुकी है। वहीं तमिल सबसे निचले स्थान पर है। यह उनकी 18 मैचों में 12वीं हार रही। मुकाबले में यूपी को 19 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स 6 और 3 ऑलआउट प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल को 12 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

यूपी के लिए शानदार प्रदर्शन श्रीकांत जाधव ने किया जिन्होंने रेड में 8 अंक बटोरे, जबकि सुमित ने 5 टैकल अंक हासिल किए। वहीं तमिल के लिए राहुल चौधरी ने 5 रेड प्वाइंट और रण सिंह ने 3 टैकल अंक टीम के लिए जुटाए। मैच के पहले हाफ में तमिल ने पहले हाफ की शुरुआत बढ़िया की और 4 प्वॉइंट की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही यूपी योद्धा ने तमिल थलाइवाज को ऑल आउट कर एक प्वॉइंट की बढ़त बना ली। यूपी ने 25वें मिनट तक अपनी बढ़त 5 प्वॉइंट की कर ली। 28वें मिनट में एक बार फिर यूपी ने थलाइवाज को ऑल आउट कर दिया और 10 प्वॉइंट की विशाल बढ़त बना ली। 34वें मिनट में यूपी ने एक और ऑल आउट कर अपनी जीत तय की।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, नितीश कुमार, अमित, आशीष नागर, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

तमिल थलाइवाज-
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, शब्बीर बापू, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, हिमांशु, मोहित छिल्लर, पोनप्रतिभन, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 23:25 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+